{"_id":"661d1f4d6b34327d4d0d399e","slug":"ujjain-news-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1599820-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में बोले कांग्रेस प्रभारी रवि सक्सेना, मोदी की गारंटी पर भारी पड़ेगा राहुल और खरगे का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में बोले कांग्रेस प्रभारी रवि सक्सेना, मोदी की गारंटी पर भारी पड़ेगा राहुल और खरगे का वादा
सार
उज्जैन मे कांग्रेस प्रभारी रवि सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर इस बार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के वादे भारी पड़ने वाले हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के इंडिया शाइनिंग और फील गुड की तरह ही इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता के दौरान के फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रभारी रवि सक्सेना ने उज्जैन में कहा कि भले ही भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ रही हो, इस बार के चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का वादा मोदी की गारंटी पर भारी पड़ेगा। जनता को हम पर भरोसा है। इस बात के संकेत हमें मिल रहे हैं। चुनाव में हमें कितनी सीट मिलेगी, यह तो मैं नहीं बता सकता क्योंकि मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। फिर भी मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि हमारा प्रदर्शन पिछले चुनाव से बेहतर रहेगा।
सक्सेना ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल के दौरान इंडिया शाइनिंग और फीड गुड वाला दौर एक बार फिर हमारे सामने है। उसी की तरह के नतीजे इस बार आएंगे। इस बार भी जनता हमें मौका जरूर देगी। उन्होंने कांग्रेस का गारंटी कार्ड जारी किया और दावा किया कि सरकार बनते ही कर्नाटक की तर्ज पर घोषणा पत्र को लागू किया जाएगा। हालांकि, वह यह नहीं बता सके कि मध्य प्रदेश मे कांग्रेस कितनी सीट पर जीत दर्ज करेगी। कमलनाथ के छिंदवाड़ा मे फंसे रहने पर उन्होंने कहा की छिंदवाड़ा के साथ राजगढ़ भी हम इस बार जीतेंगे। छिंदवाड़ा में बीजेपी कितना भी जोर लगा ले, हताशा और निराशा हाथ लगेगी। नकुलनाथ भी जीत दर्ज करेंगे।
घोषणा पत्र में यह बताया....
घोषणा पत्र मे युवा न्याय के रूप मे 25 साल से कम उम्र में डिप्लोमा और डिग्री धारी को वर्ष में एक लाख रुपया मिलेगा। पेपर लीक मामले में फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलेगा। पीड़ित का नुकसान भी सरकार भरेंगी। पांच हजार करोड़ रुपये सभी जिलों में स्टार्टअप के लिए जारी होंगे। 21 साल से कम उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रति माह दस हजार रुपये, महालक्ष्मी महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना, केंद्र सरकार की 50 प्रतिशत नौकरी महिलाओं को दी जाएंगी।