फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Today the 53rd religious leader of Bohra community will come to Ujjain

Ujjain News: आज उज्जैन आएंगे बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु, हसन जी बादशाह की दरगाह पर करेंगे जियारत

Thu, 08 Feb 2024 01:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 08 Feb 2024 01:22 PM IST
सार

बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब तीन दिन तक उज्जैन में रहेंगे। वे गुरुवार शाम को उज्जैन पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Ujjain News: Today the 53rd religious leader of Bohra community will come to Ujjain
बोहरा समाज के धर्मगुरु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब तीन दिनों के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाले हैं। वहां पर वे 251वें उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही जियारत, मजलिस के साथ समाजजनों को प्रवचन भी देंगे।

विज्ञापन


बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार देर शाम उज्जैन पहुंचेंगे। वे 40वें धर्मगुरु सैयदना हैबतुल्लाह मोअय्यद फिद्दीन के 251वें उर्स के मौके पर शहर आ रहे है। धर्मगुरु मजार-ए-नजमी में रहेंगे और तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन मजार-ए-नजमी में तीन धर्मगुरुओं की जियारत करेंगे। आकामौला जियारत, मजलिश के साथ समाजजन को प्रवचन भी देंगे। धर्मगुरु के प्रवचन का सीधा प्रसारण देश-विदेश में भी होगा।
विज्ञापन


मजारे नजमी में किए गए सैयदना साहब के ठहरने के इंतजाम
सैयदना साहब गुरुवार शाम सूरत से चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंचेंगे। देर शाम इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन आएंगे। उनके साथ परिवार के 15 से 20 सदस्य भी उज्जैन आ रहे हैं। सैयदना साहब के ठहरने के लिए मजार-ए-नजमी परिसर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 6 मंजिला भवन में तल मंजिल पर कार्यालय रहेगा। धर्मगुरु व उनके परिवार के लिए भोजन आदि का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए हाइजीन किचन का निर्माण किया गया है। धर्मगुरु की सुरक्षा व्यवस्था बुरहानी व टीकेएम गार्ड के हाथ में रहेगी। देशभर से आए करीब 700 गार्ड उनकी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed