{"_id":"65b728dd82c6b0498d0ce1d7","slug":"ujjain-news-three-miscreants-of-bike-theft-gang-arrested-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी, 9 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाइक चोर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी, 9 बाइक बरामद
Mon, 29 Jan 2024 09:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:56 AM IST
सार
बदमाशों ने मोबाइल स्नेचिंग की वारदात भी की थी। लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। बदमाशों की निशानदेही पर 9 बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की बाइकें
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नशे का शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बादमाशों की निशानदेही पर 9 बाइक बरामद की गई हैं। बदमाशों ने मोबाइल स्नेचिंग की वारदात की थी। पुलिस ने तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं। बदमाशों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
चिमनगंज सीएसपी सुमित अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वाहन चोरी के मामलों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीआई आनंद तिवारी ने एक टीम गठित की थी। वारदात स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखे गए, जिसमें दो बदमाशों की संदिग्ध नजर आने पर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
बदमाशों ने वाहन चोरी की वारदात कबूल कर ली। उन्होंने अपने नाबालिक साथी के पिछले कुछ महीनो में ही आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर 9 बाइक बरामद की है। बदमाशों के पास से मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। जो राह चलते लोगों से झपटे गए थे। बदमाशों से चिमनगंज, महाकाल, जीवाजीगंज, माधवनगर और कोतवाली क्षेत्र मे की गई बाइक और मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। सीएसपी अग्रवाल के अनुसार हिरासत में आए बदमाश पूर्व में भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तीनों रैकी करने के बाद बाइक चोरी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पूछताछ में मोबाइल लूट की वारदात चोरी की बाइक से ही करना सामने आया है। पुलिस के अनुसार हिरासत में आए बदमाश यश उर्फ तोतु शर्मा निवासी कनीपुरा और जीतू उर्फ टन जादौन निवासी मोहन नगर है। बदमाशों का नाबालिक साथी इंदौर विजय नगर का रहने वाला है उसके खिलाफ इंदौर में भी अपराध दर्ज होना सामने आए हैं। तीनों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी आनंद तिवारी, उप निरीक्षक राजाराम चौहान, सुरेंद्र मंडलोई, सहायक उप निरीक्षक दिनेश बरकड़े, श्रवण सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक दिनेश बैस, आशुतोष नगर, शैलेश योगी, आरक्षक श्यामवरन गुर्जर, हिमांशु सारंगे की भूमिका रही है।
