{"_id":"64ad518950a2ca889c024713","slug":"ujjain-news-thieves-were-active-in-baba-mahakal-sawari-more-than-10-complaints-reached-police-stations-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल की सवारी में सक्रिय रहे चोर, थानों में पहुंची 10 से अधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल की सवारी में सक्रिय रहे चोर, थानों में पहुंची 10 से अधिक शिकायतें
Tue, 11 Jul 2023 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 06:26 PM IST
सार
Baba Mahakal Sawari: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बीते दिन सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। सवारी के दौरान चोर भी सक्रिय नजर आए। महाकाल पुलिस के मुताबिक, चोरी की कई शिकायतें थाने में आई हैं।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की सवारी में सक्रिय रहे चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में सावन के पहले सोमवार पर महाकाल सवारी में जुटी भीड़ में चोर उठाई गिरों ने जमकर वारदात की और कई लोगों के मोबाइल और चेन चोरी हो गई। मंगलवार सुबह तक थाने में एक दर्जन से ज्यादा आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
महाकाल थाना पुलिस ने बताया, सोमवार रात टोड़ी गली मस्जिद के पास कहारवाड़ी में चेतन पिता दिलीप राठौर निवासी रावजी बाजार जूनी इंदौर के गले से 30 ग्राम वजनी सोने की चेन अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। जानकारी लगने के बाद उसने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित अन्य शहरों के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मोबाइल, पर्स और सोने की चेन चोरी होने संबंधी शिकायती आवेदन थाने पर दिया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शहर में पिछले तीन दिनों से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। सोमवार के दिन पांच लाख लोगों के आने की संभावना थी और उतनी भीड़ शहर में आई और शाम को निकली सवारी में जमकर भीड़ उमड़ी। इस भीड़ में वारदात करने बड़ी संख्या में चोर उठाई गिरे और चेन चोर भी शामिल रहे, धक्का-मुक्की के बीच वारदात कर गए। इनमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जो बिना किसी शिकायत किए ही रवाना हो गए।
विज्ञापन
