फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The work of widening of Imli Tiraha started from KD Gate, encroachment removed

Ujjain News: केडी गेट से इमली तिराहा के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, भारी पुलिसबल की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

Sun, 04 Jun 2023 01:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 01:39 PM IST
सार

चौड़ीकरण के लिए मार्ग पर सेंटर लाइन से मार्किंग का कार्य प्रारंभ करते हुए लाल निशान लगाए गए थे। जिसके बाद चौड़ीकरण हटाने का यह काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि मौजूदा मार्ग के बीच से दोनों तरफ 7.50 रनिंग मीटर तक रोड चौड़ीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Ujjain News: The work of widening of Imli Tiraha started from KD Gate, encroachment removed
केडी गेट से इमली तिराहा के चौड़ीकरण का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार रविवार सुबह से केडी गेट से इमली तिराहा तक का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो ही गया। नगर निगम की टीम के साथ ही रविवार सुबह से ही क्षेत्र के लोगों ने भी अपने मकानों को खुद तोड़ना शुरू कर दिया था। सुबह से ही पूरे मार्ग पर मलबा ही मलबा नजर आ रहा था, जहां नगर निगम की टीम के साथ ही तीन थानों की पुलिस की मौजूदगी में यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


नगर निगम के इंजीनियर अनिल जैन ने बताया कि केडी गेट से इमली तिराहा गौतम मार्ग का चौड़ीकरण कार्य रविवार सुबह से शुरू हो चुका है। पूर्व में इस चौड़ीकरण के लिए मार्ग पर सेंटर लाइन से मार्किंग का कार्य प्रारंभ करते हुए लाल निशान लगाए गए थे। जिसके बाद चौड़ीकरण हटाने का यह काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि मौजूदा मार्ग के बीच से दोनों तरफ 7.50 रनिंग मीटर तक रोड चौड़ीकरण किया जाएगा। केडी गेट से इमली तिराहा मार्ग की लंबाई 1230 रनिंग मीटर है। जिसमें प्रस्तावित चौड़ीकरण का कार्य रोड मानक 15 मीटर के अनुसार रहेगा। अनिल जैन ने बताया कि सड़क के दोनों मार्गों पर पांच से सात फीट तक का अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिससे कि मार्ग की चौड़ाई कुल 50 फीट हो जाए। मार्ग में प्रभावित भवनों की संख्या 439 तथा पूर्ण तरह से प्रभावित भवनों की संख्या आठ है। सुबह से गौतम मार्ग पर हटाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, 50 लेबर, तीन जेसीबी, चार डंपर, पोकलेन मशीन के साथ ही नगर निगम जोन क्रमांक एक के नगर निवेश और शिल्पज्ञ व अन्य अधिकारी के साथ ही जोन क्रमांक दो के अधिकारी कर्मचारी और जिला प्रशासन की टीम मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम
बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध जता रही थी। तराना विधायक महेश परमार ने चौड़ीकरण हटाने के पूर्व मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर संभागायुक्त को एक पत्र भी लिखा था। जबकि क्षेत्र में पार्षद इमरान लाला और सपना सांखला ने मशाल रैली और भूख हड़ताल जैसा  प्रदर्शन कर विरोध भी जताया था, लेकिन फिर भी आज से यह कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed