फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ujjain News: The person who cut the woman into pieces and threw her in the train was arrested

Ujjain News: महिला के टुकड़े कर ट्रेन में फेंकने वाला गिरफ्तार, मृतका के फोन में सिम डाली और पकड़ा गया

Sun, 23 Jun 2024 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 09:37 PM IST
सार

इंदौर और ऋषिकेश की ट्रेन में मिले महिला के टुकड़े वाली गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उज्जैन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला के फोन में सिम डाली तो पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया।

विज्ञापन
Ujjain News: The person who cut the woman into pieces and threw her in the train was arrested
महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर और ऋषिकेश की ट्रेन में मिले महिला के टुकड़े वाली गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उज्जैन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला के फोन में सिम डाली तो पुलिस ने उसे ट्रेस कर लिया। उसने पहले गला दबाकर महिला को मारा था, फिर धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए थे।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिनों पहले भारत के दो राज्यों की ट्रेन में तीन भागों में महिला का शव जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद किया गया था। एक काले बैग और ठेले में इंदौर जीआरपी पुलिस ने सिर को बरामद किया था। वहीं महिला के हाथ-पैर के अंग उत्तराखंड के ऋषिकेश की ट्रेन में बरामद हुए थे। इसके हाथों पर लिखे हुए नाम के आधार पर पुलिस तलाश करते हुए रतलाम पहुंची थी। इस मामले के अंधे क़त्ल के तार उज्जैन से जोड़े जा रहे थे जिसमें पुलिस ने खुलासा करते हुए कमलेश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जीआरपी पुलिस ने बताया कि इस अंधे कत्ल में पुलिस ने शानदार भूमिका निभाई है। कैटरिंग का काम करने वाले कमलेश पटेल को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि रतलाम में पति से विवाद होने के बाद महिला ट्रेन में सवार होकर उज्जैन आई थी और यहां पर अकेली प्लेटफॉर्म पर बैठी थी कि तभी वहां पर कमलेश पटेल महिला के पास पहुंचा और बातचीत करते हुए महिला को अपने साथ घर पर ले गया। फिर वहां पर खाना खिलाने के बहाने महिला के खाने में नशे की दवा खिला दी जिसके कारण महिला कुछ हद तक बेहोश हो गई थी और फिर महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो पास में ही पड़े एक वस्तु से महिला पर हमला कर दिया। इसके कारण महिला बेहोश हो गई थी और उसके बाद में कमलेश ने महिला का गला घोट दिया और बाजार से धारदार हथियार लिया और कई भागों में शरीर को काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश में मिले थे महिला के हाथ-पैर 
तीन हिस्सों में महिला का दो ट्रेनों में रख दिया था जो कि जीआरपी पुलिस को आठ जून को मिला। जबकि उत्तराखंड के ऋषिकेश में 9 जून को महिला के शव के अंग मिले थे। ऋषिकेश में मिले हाथ-पैर के हाथ में महिला का नाम लिखा हुआ था। इसके आधार पर पुलिस तलाश करती हुई रतलाम पहुंची और वहां से महिला की शिनाख्त तो हुई थी और फिर महिला के आखिरी लोकेशन उज्जैन में पाई गई। वहां के सीसीटीवी खगालने पर कमलेश की पहचान हुई। 


मूक-बधिर पत्नी के सामने की थी हत्या 
पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई। पूरे घटनाक्रम में आरोपी कमलेश की पत्नी जो कि मूक-बधिर है, उसके माध्यम से हत्या के और सबूत जुटाए गए और उसकी इस हत्याकांड की अहम कड़ी बनाया गया है। हत्याकांड की घटना में कुलसी में मूकबधिर संस्था से जुड़े लोगों का भी सहारा लिया गया। पकड़ाया कमलेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है और उज्जैन में हुए पिछले सिंहस्थ घूमने के लिए उज्जैन आया था और यहीं पर रहने लगा और कैटरिंग का काम कर रोजी-रोटी कमाने लगा था। उसके मन में इस तरह का कृत्य क्यों आया इसका पूछताछ में खुलासा होगा, लेकिन बताया जाता है कि वह उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर ही घूमता रहता है। जीआरपी पुलिस ने 17 दिनों के अंदर ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

सिम से पकड़ाया
रोचक बात है कि आरोपी कमलेश ने महिला की हत्या के बाद उसके मोबाइल में अपनी सिम डाली थी। इसी सिम को ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed