फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news : Student who came to take bath with friends dies due to drowning

Ujjain News: दोस्तों के साथ नहाने आए छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे तलाश करने के बाद मिला शव

Tue, 18 Jun 2024 08:05 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2024 08:05 AM IST
सार

16 साल का प्रणय कक्षा 10वीं में  था। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर वह दोस्तों के साथ  शिप्रा नदी में नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह हादसा का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
ujjain news : Student who came to take bath with friends dies due to drowning
थाना नीलगंगा जिस क्षेत्र में हुई डूबने की वारदात

विस्तार

दोस्तों के साथ शिप्रा नदी में नहाने आए छात्र की डूबने से मौत हो गई। उसकी तलाश में दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा ढलने के बाद उसके शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़ गए थे। लेकिन, पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि नानाखेड़ा जवाहर नगर में रहने वाला प्रणय पिता अनिलराव बोरकर (16 वर्ष) शिप्रा नदी गऊघाट पर तीन दोस्तो के साथ नहाने के लिए गया था। शाम 4.30 बजे के लगभग नहाते समय प्रणय गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे डूबता देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजन भी प्रणय के डूबने की जानकारी मिलने पर गऊघाट पहुंच गए थे। पुलिस ने कुछ देर गोताखोरों से प्रणय की तलाश कराई लेकिन, सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए होमगार्ड की एसडीईआरएफ टीम को बुलाया गया। करीब दो घंटे की सर्चिग के बाद देर शाम करीब 7.30 बजे प्रणय को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात को लेकर अड़ गए। बमुश्किल पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा। पुलिस ने रात में ही मर्ग कायम कर लिया गया था। प्रणय कक्षा 10वीं की परीक्षा पास कर चुका था और 11वीं का अध्ययन शुरू किया था। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर वह दोस्तों के साथ गऊघाट शिप्रा नदी नहाने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि उसे तैरना आता था। प्रणय परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed