फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Police was searching for battery thief entire gang caught

Ujjain: बैटरी चोर को तलाश रही थी पुलिस, धरा गया पूरा गिरोह...उज्जैन-देवास-इंदौर में दिया था कई वारदात को अंजाम

Sat, 24 Feb 2024 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 07:51 PM IST
सार

उज्जैन पुलिस बैटरी चोर की तलाश कर रही थी। ऐसे में बैटरी चोर का पूरा गिरोह ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उज्जैन, देवास और इंदौर जिले में इस गिरोह ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Ujjain News Police was searching for battery thief entire gang caught
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो सप्ताह पहले ग्राम चंदेसरा में स्थित इंडस टॉवर लिमिटेड कंपनी के मोबाइल टॉवर के केबिन को तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा 24 बैटरियां चुराई गई थी, जिसके बाद इंडस कंपनी के प्रबंधक की रिपोर्ट पर थाना नागझिरी ने अपराध क्रमांक 35/2024 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि इसी तरह की घटनाएं थाना नरवर, थाना चिंतामण व थाना पंवासा में भी घटित हुई थी, जिसके बाद इस मामले को सुलझाने के लिए थाना नागझिरी एवं साइबर की टीम को लगाया गया था।

विज्ञापन


टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चोरी हुई 72 बैटरी, केवल वायर व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार तथा एक आर्टिगा कार जब्त किया गया है। जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। आरोपी पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने जिला इंदौर, देपालपुर, देवास, महू, पेटलावद और धार आदि स्थानों पर भी घटना घटित करना बताया है। आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में कई चोरी के अपराध पंजीबद्ध हैं।
विज्ञापन




इस टीम ने पकड़ा बैटरी चोर गिरोह
जिले भर में लगातार मोबाइल टॉवर से चोरी हो रही बैटरियों की शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा बैटरी चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) उज्जैन गुरु प्रसाद पाराशर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर उज्जैन दीपिका शिंदे, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम योगेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागझिरी कमल सिंह गहलोत की टीम एवं साइबर टीम को थाना नागझिरी, थाना चिंतामण, थाना नरवर एवं थाना पंवासा में हुई मोबाइल टॉवर में लगी बैटरियों को चुराने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। टीम द्वारा पांच आरोपी जिनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था एवं उक्त चोरी के माल को खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल टॉवर लगाने और हटाने का काम करता था गिरोह का सरगना योगेश
गिरोह का सरगना योगेश पूर्व में मोबाइल टॉवर लगाने एवं हटाने का काम करता था। विगत एक वर्ष से टॉवर लगाने का कंपनियों से ठेका लेता था। अन्य आरोपीगण इसकी साइट पर काम करते थे। इसी दौरान सभी आरोपीगण एक दूसरे के संपर्क में आए। इस कारण आरोपियों को टॉवर में लगने वाली बैटरी एवं अन्य सामग्री की जानकारी थी। आरोपियों द्वारा सेल्फ ड्राइव कंपनी से चार पहिया वाहन किराए पर लेकर दिन के समय सुनसान स्थानों पर लगे मोबाइल टॉवरों एवं आसपास के क्षेत्र की रैकी की जाती एवं रात्रि के समय घटना को अंजाम दिया जाता।



आरोपी योगेश सेफ्टी बेल्ट पहनकर टॉवर पर चढ़कर सायरन के सेंसर को निष्क्रिय करता था, जिससे की सायरन नहीं बजता था। उसके उपरांत आरोपियों द्वारा कटर, पेंचिस आदि उपकरणों से टॉवर की केबिन को तोड़कर उसमें रखी बैटरियां चुराकर चार पहिया वाहन से इंदौर ले जाते एवं स्क्रैप की दुकान पर चुराई हुई बैटरियों को बेच देते थे। स्क्रैप दुकानदारों द्वारा चोरी की बैटरियों को आरोपियों से कम दाम में खरीदकर अधिक दाम में अन्य दुकानदार को बेच दिया जाता था। कई बार बैटरियों को तोड़कर उसमें से लीथियम निकालकर उसका उपयोग इंनर्वटर/बैटरी बनाने में किया जाता था।


यह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
मोबाइल से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह में पुलिस ने योगेश पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 33 साल निवासी ग्राम कुरावन थाना श्यामगढ़ जिला मंदसौर हाल 286 कालींदी गोल्ड सिटी बाइपास इंदौर, हुसैन पिता छोटू खां उम्र 33 साल निवासी अजयपूर थाना सुवासरा जिला मंदसौर हाल 286 कालींदी गोल्ड सिटी बाइपास इंदौर, हरिओम पिता लक्ष्मी नारायण जोशी उम्र 20 वर्ष निवासी प्रेम पूरिया थाना गांधीनगर जिला मंदसौर हाल 286 कालींदी गोल्ड सिटी बाइपास इंदौर, अभिषेक पिता सुरेश सोलंकी उम्र 24 साल निवासी ग्राम हतुनिया फाटा थाना क्षिप्रा जिला इंदौर, अभय पिता सीताराम तंवर उम्र 19 साल निवासी बिलावली थाना सिविल लाइन जिला देवास, शहनवाज पिता हुसैन खान उम्र 26 साल निवासी इलियास कॉलोनी खजराना इंदौर जिला इंदौर (खरीददार), अब्दुल रहीम पिता नियाज अहमद मुसलमान उम्र 20 साल निवासी सुपर पैलेस कॉलोनी खजराना जिला इंदौर (खरीददार) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed