फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Big action by police inter-state gang busting people by using fake SIM

Ujjain: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी सिम से फ्रॉड कर लोगों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 22 May 2024 05:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 05:12 PM IST
सार

फर्जी सिम से फ्रॉड कर लोगों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी गांव के लोगों के नाम से फर्जी सिम एक्टिवेट कर उसे पश्चिम बंगाल के आरोपियों को बेच देते थे, फिर इन सिमों का ठगी में उपयोग होता था।

विज्ञापन
Ujjain Big action by police inter-state gang busting people by using fake SIM
पुलिस ने किया फर्जी सिम से फ्रॉड कर लोगों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में नानाखेड़ा थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें उज्जैन और देवास से जुड़े कुछ लोग मोबाइल फोन की सिम को पोर्ट और सिम बनाते समय धोखाधड़ी करते हुए इसकी अतिरिक्त सिम एक्टिवेट करा लेते थे और इसके बाद इन सिमों को पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों को बेच देते थे। पश्चिम बंगाल के आरोपीगण उक्त सिमों से फर्जी कॉल के जरिए आम लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे।

विज्ञापन


पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली थी कि न्यू इंदिरा नगर नागझिरी उज्जैन का रहने वाला अक्षय तिरवार एवं कन्नोद जिला देवास का रहने वाला सादिक खान दूसरों के नाम पर सिम एक्टिवेट कर इन सिमों को ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर फ्रॉड करने वाले पश्चिम बंगाल के तीन व्यक्तियों को बेचकर अवैध लाभ कमाने के लिए तारामंडल उज्जैन गेट के पास खड़ा है। सूचना पर नानाखेड़ा पुलिस तारामंडल उज्जैन के गेट के पास पहुंची, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए के पांच लड़के आपस में बात करते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
विज्ञापन


आरोपियों में अक्षय पिता अजय तिरवार उम्र 22 साल निवासी 195, न्यू इंदिरा नगर नागझिरी उज्जैन, सादिक खान पिता बली शेर उम्र 20 साल निवासी ग्राम गुडवेल थाना कन्नौद जिला देवास, शेख महिबुल पिता शेख रसीद उम्र 35 साल निवासी पाकुडिया मेतेला थाना दुबराज जिला वीरभुम (पश्चिम बंगाल), बाबन खान पिता ताहिर खान उम्र 38 साल निवासी रानी पत्थर बोनपतड़ा थाना खायरा सोल जिला वीरभुम (पश्चिम बंगाल), साजन खान पिता हारुन खान उम्र 24 साल निवासी बिदाईपुर सूरी थाना सिवड़ी जिला वीरभुम (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ कर फर्जी सिम खरीदने बेचने संबंधी बात कबूली गई एवं पश्चिम बंगाल के तीनों आरोपियो द्वारा पूर्व में भी उज्जैन आकर लगभग 70 सिम उज्जैन निवासी अक्षय तिरवार से खरीदने की बात भी कबूली एवं अक्षय तिरवार ने सिम मोन्टी निवासी नागदा से लाना बताया है। इस बार पश्चिम बंगाल के आरोपी उज्जैन से कुल 13 एक्टिवेट एवं 43 अनएक्टिवेट एयरटेल की सिम ले जाने वाले थे, जिसके पहले ही सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना नानाखेड़ा पर अपराध क्रंमाक 228/2024 दिनांक 21.05.24 धारा-419, 420 भादवि एवं 66 (सी) 66 (डी) आईटी एक्ट का पंजीबद्ध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed