{"_id":"66580af6d5c79a0f050f7f67","slug":"ujjain-news-police-arrested-three-youths-from-dewas-who-had-come-to-ujjain-to-sell-hashish-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चरस की पुड़िया बेचने आए थे उज्जैन, पुलिस ने देवास के तीन युवकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चरस की पुड़िया बेचने आए थे उज्जैन, पुलिस ने देवास के तीन युवकों को किया गिरफ्तार
Thu, 30 May 2024 10:43 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 30 May 2024 10:43 AM IST
सार
महाकाल थाना पुलिस को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुल्लापुरा चौराहे पर चैकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक देवास के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में मादक पदार्थ का विक्रय रोकने के लिए भले ही पुलिस कितने भी प्रयास कर रही हो, लेकिन अपराधी जैसे तैसे मादक पदार्थों को बेच रहे हैं। बुधवार शाम को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक चेकिंग पॉइंट से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो हजारों रुपये की चरस लेकर घूम रहे थे।
विज्ञापन
महाकाल थाना पुलिस को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली। जिस पर थाना महाकाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुल्लापुरा चौराहे पर चैकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थ चरस की तस्करी कर रहे साकिब पिता रफीक खा निवासी देवास, फरहान पिता इमरान खान निवासी देवास और अंजाम पिता अकरम अब्बासी निवासी देवास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ अप क्र. 263/24 धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों के पास से कुल 50 ग्राम चरस कीमत करीब 20000 /- रुपये और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकल क्र एमपी 41zc 6623 जब्त की गई। पुलिस उस विक्रेता का भी पता लग रही है जिससे यह आरोपी चरस खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
