फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Online Gaming Was The Reason Behing Ujjain Youth Suicide

Ujjain News: ऑनलाइन गेमिंग के दुष्चक्र में फंसा युवक, रेलवे पटरी पर मिली थी सिर कटी लाश

Thu, 08 Feb 2024 01:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 08 Feb 2024 01:13 PM IST
सार

उज्जैन में रेलवे पटरी पर मिली सिर कटी युवक की लाश की शिनाख्त हो गई है। वह होमगार्ड जवान का बेटा था। ऑनलाइन गेमिंग के दुष्चक्र में फंसकर उसने कर्ज लिया था। इसके चलते आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Online Gaming Was The Reason Behing Ujjain Youth Suicide
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बीती रात रेलवे पटरी पर युवक की गर्दन कटी लाश मिलने की खबर पर पुलिस पहुंची थी। कुछ देर बाद ही युवक की पहचान होमगार्ड जवान के पुत्र के रूप मे हुई है। युवक ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूब चुका था, संभवत: इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि लालपुर रेलवे फाटक पर पटरियों से एक युवक का देर रात शव बरामद हुआ था। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी। मालगाड़ी से कटने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के पास से कुछ नहीं मिला था। शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। इस बीच क्षिप्रा विहार में रहने वाला होमगार्ड जवान प्रमेश बघेल अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मृतक का फोटो दिखाया। उन्होंने पुत्र अनुज (20) की शिनाख्त कर ली। पुलिस उन्हें रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंची और परिजनों को शव दिखाया। परिजनों ने मोबाइल होने की बात कहीं, लेकिन पुलिस को उसके पास से मोबाइल नहीं मिला था। मामले मे नागझिरी टीआई के एस गेहलोत ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। प्रथमदृष्टता आत्महत्या करना पाया गया है। मोबाइल की तलाश में घटनास्थल के आसपास सर्चिंग की गई है।
विज्ञापन


बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था अनुज
अनुज बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययन कर रहा था। ऑनलाइन गेम के चलते कर्ज में डूब गया था। उसके ऊपर कर्ज भी हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed