{"_id":"664e2a1647df00eca40d3abe","slug":"ujjain-news-one-who-died-of-electrocution-during-shed-construction-was-only-earning-person-in-family-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: शेड निर्माण के दौरान जिसकी हुई करंट लगने से मौत, वह था परिवार में इकलौता कमाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: शेड निर्माण के दौरान जिसकी हुई करंट लगने से मौत, वह था परिवार में इकलौता कमाने वाला
Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 May 2024 10:53 PM IST
सार
शेड निर्माण के दौरान जिसकी करंट लगने से मौत हुई थी, उसके बारे में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में मंगलवार रात देवास रोड स्थित उद्योगपुरी में एक कंपनी के लिए शेड निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान काम करते समय कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया, जिसे तत्काल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास रोड उद्योगपुरी में एमफोर दवा कंपनी के शेड का निर्माण चल रहा है। शाम को वहां पर देवास निवासी दीपक पिता हीरालाल चौहान उम्र 33 वर्ष काम कर रहा था। इस दौरान स्वीच में तार लगाने गया और करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। साथ में काम करने वाले लोग तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आज पोस्टमॉर्टम कराया। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन आ गए थे। मृतक के पिता ने बताया कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था और वह अविवाहित था। पुलिस ने मामले में जांच कर रही है। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कायमी की जाएगी।
विज्ञापन
