फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Old man accused of theft dies in police custody

Ujjain: पुलिस हिरासत में वृद्ध की मौत, रिपोर्ट में जहर की पुष्टि, साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की भूमिका संदिग्ध

Fri, 03 May 2024 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 May 2024 05:16 PM IST
सार

वृद्ध का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ, जहां डॉक्टरों की तीन पैनल ने वृद्ध राधेश्याम शर्मा का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर में जहर की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Old man accused of theft dies in police custody
उज्जैन जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो लाख रुपये नकद चोरी के आरोप में 60 वर्षीय वृद्ध को उज्जैन पुलिस इंदौर के तुलसी नगर से गिरफ्तार करके लाई थी। पुलिस के अनुसार रास्ते में तबीयत खराब होने के बाद उसे माधवनगर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अब ये पूरा मामला बेहद पेचीदा हो गया है, क्योंकि इस मामले में मृतक के शरीर में जहर की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी है।

विज्ञापन


उज्जैन के उदयन मार्ग पर मंगलवार को एक आईसक्रीम व्यापारी के स्कूटर की डिक्की से दो लाख रुपये नकद चोरी हो गए। उज्जैन पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो दिन पहले इंदौर के तुलसी नगर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध राधेश्याम पिता घांसीलाल शर्मा को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लाख 15 हजार 300 रुपये बरामद किए थे। उज्जैन से गई पुलिस की 6 सदस्यीय टीम वृद्ध को गिरफ्तार कर उज्जैन ला रही थी। 
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में वृद्ध की तबीयत खराब हो गई। उसे माधव नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। कल वृद्ध का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ, जहां डॉक्टरों की तीन पैनल ने वृद्ध राधेश्याम शर्मा का पोस्टमार्टम किया। इस मामले में आज सुबह जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पी एन वर्मा ने बताया कि मृतक के शरीर में जहर की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अब मृतक का विसरा सागर लेबोरेटरी में भेजा जा रहा है, लेकिन प्रथम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। इस पूरे मामले में मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या मृतक ने गिरफ्तारी के बाद रास्ते में जहर खाया या गिरफ्तारी से पहले ही वह जहर खा चुका था। अगर पहले ही खा चुका होता तो वह इंदौर से उज्जैन नहीं आ सकता था। पुलिसकर्मियों के अधिकारियों को दिए गए बयान के आधार पर वृद्ध को गिरफ्तार करने के बाद जब इंदौर से उज्जैन ला रहे थे तब रास्ते में तबीयत खराब हुई। फिर माधव नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


पुलिस ने भी इस पूरे मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि स्पष्ट है कि साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम की भूमिका इस पूरे मामले में पूरी तरह संदिग्ध है। अब शायद पुलिस के अधिकारियों को सागर से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed