फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news : Now fraud is being done in the name of Avantika Gas Agency in the city.

Ujjain News: उज्जैन में अवंतिका गैस एजेंसी के नाम से धोखाधड़ी, पुलिस ने जारी की एडवायजरी

Thu, 06 Jun 2024 05:40 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:40 PM IST
सार

उज्जैन में अवंतिका गैस एजेंसी के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। कस्टमर का बिल पेंडिंग बोलकर और उसे अपडेट करने का झांसा देकर रुपये वसूले जा रहे हैं। पुलिस ने धोखेबाजों से बचने के लिए एडवायजरी जारी की है। 

विज्ञापन
ujjain news : Now fraud is being done in the name of Avantika Gas Agency in the city.
अब शहर मे अवंतिका गैस एजेंसी के नाम से की जा रही  धोखाधड़ी

विस्तार

उज्जैन में कुछ जालसाज अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लोगों को कॉल कर रहे हैं। खुद को अवंतिका गैस एजेंसी का अधिकारी या कर्मचारी बताकर कस्टमर का बिल पेंडिग बोलकर उसे अपडेट करने को कह रहे हैं। मोबाइल में प्ले-स्टोर से एप डाउनलोड करने को कहते हैं या व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर कस्टमर से नेट बैकिंग या उसके खाते और एटीएम डिटेल प्राप्त कर ऑनलाइन रुपया ट्रांसफर कर धोखाधडी की जा रही है।

विज्ञापन


पता चला है कि लोगों को GAS BILL UPDATE.APK  फाइल भेजकर हैंडसेट का एक्सेस प्राप्त किया जा रहा है। कस्टमर से कॉल पर ही नेट बैकिंग या खाते व एटीएम के डिटेल प्राप्त कर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बिना किसी भी प्रकार की जानकारी लिए आप किसी को भी अपनी पर्सनल जानकारी न दें। लोग साइबर फ्रॉड करने वालों के झांसे में न आए। हमने एक एडवायजरी भी जारी की है। शहरवासियो से अपील की है कि अनजान नंबरों से आए काँल पर कॉलर की बताई बातों पर विश्वास न करें। कॉलर ने आपके संबंध में बताई जानकारी पर विश्वास न करते हुए अपने मोबाइल में कोई भी एप या एपीके फाइल डाउनलोड न करें। कॉलर को अपने नेट बैकिंग या बैक खाते या एटीएम कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी न दें। कोई संदेह है तो अवंतिका गैस लिमिटेड के लैंडलाईन नंबर 0731-6712222 पर सम्पर्क करें। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। आईटी सेल उज्जैन के सायबर हेल्पलाइन नंबर 9479999005 पर कॉल कर शिकायत के संबंध में चर्चा कर बताए अनुसार कार्यवाही करें। 
विज्ञापन


अब तक कई लोगों के पास आए फोन  
जब आईटी सेल से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि उज्जैन में लगभग तीन से चार लोग इन जालसाजों के शिकार हो चुके हैं। कई लोगों के पास इस तरह के फोन पहुंचे हैं। शहरवासी इस तरह के फ्रॉड को लेकर जागरूक हो जाएं, इसीलिए एडवायजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब शहर मे अवंतिका गैस एजेंसी के नाम से की जा रही  धोखाधड़ी

 

अब शहर मे अवंतिका गैस एजेंसी के नाम से की जा रही  धोखाधड़ी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed