फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Noori Khan reached Ambedkar statue in protest against BJP statement Noori Teri Kya Pehchan

Ujjain News: 'नूरी तेरी क्या पहचान...', विरोध में कांग्रेस नेत्री पहुंचीं अंबेडकर प्रतिमा, मामला दर्ज

Tue, 01 Aug 2023 04:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 04:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में पिछले दो दिन से वायरल हो रहे एक वीडियो ने मंगलवार सुबह उस समय सनसनी मचा दी, जब इस वीडियो के विरोध में कांग्रेस नेत्री नूरी खान टावर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंची। नूरी के खिलाफ वायरल हुए अश्लील नारों के वीडियो के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-294 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Ujjain News Noori Khan reached Ambedkar statue in protest against BJP statement Noori Teri Kya Pehchan
प्रदर्शन कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में शनिवार रात को टावर चौक पर बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना माधवनगर में वर्ग विशेष के व्यक्ति जिसने की बाबा महाकाल की सवारी निकालने को लेकर चेतावनी दी थी, उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद एक रैली निकाली थी। इस रैली के दौरान ही टावर चौक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेत्री नूरी खान से उनकी पहचान कुछ गंदे तरीके से पूछी गई थी। यहां उन्होंने वायरल वीडियो में उनकी पहचान पूछने वाले बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। यहां तक कह डाला कि जब तक मुझे न्याय नहीं मिलता, मैं बाबा अंबेडकर की शरण में ही रहूंगी। हालांकि, वायरल हुए अश्लील नारों के वीडियो के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-294 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सोमवार रात तक तो इस वायरल वीडियो को लेकर कुछ नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ इस तरह के गंदे नारे लगाने वाले लोगों की इस हरकत पर आपत्ति जताई और सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास 15 से 20 लोगों के साथ धरने पर बैठ गईं। इस दौरान नूरी खान की आंखों में आंसू थे तो हाथों में डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की किताब और उनके साथ धरने पर बैठे लोग रघुपति राघव राजाराम जैसे भजन गाकर न्याय की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन




'इस घटना से ऐसा लगता है, जैसे मेरे जिस्म पर एक भी कपड़ा नहीं'
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने कहा कि लाड़ली बहना कहने वाले लोग नारी को सम्मान देना नहीं जानते हैं। मेरे खिलाफ जिस तरह की नारेबाजी की गई है, उससे मुझे ऐसा लगता है, जैसे मेरे जिस्म पर एक कपड़ा भी नहीं है। इस घटना के विरोध में मै न तो कोई शक्ति प्रदर्शन करूंगी और न ही कोई रैली निकालूंगी। यह लड़ाई मेरी नहीं, इस प्रदेश की हर बेटी हर महिला आत्मसम्मान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मेरी पहचान
कांग्रेस नेत्री नूरी खान अश्लील शब्दों और गालियों के माध्यम से उनकी पहचान पूछने वाले भाजपाइयों को अपनी पहचान बताते हुए कहा है कि मेरी पहचान शिप्रा आंदोलनकर्ता के रूप में है। जब मुझे पता चला कि कोविड-19 के दौरान एक हिंदू भाई को प्लाज्मा की जरूरत है तो मैंने रोजा तोड़कर न सिर्फ उन्हें प्लाज्मा दिया, बल्कि उनकी जान भी बचाई। मैं राजनीति जरूर करती हूं, लेकिन मैंने मजहब की कोई राजनीति कभी नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed