{"_id":"64d37f1e007df33152064ee7","slug":"ujjain-news-no-clue-found-of-theft-of-55-lakhs-thieves-gave-new-challenge-to-ujjain-police-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: 55 लाख की चोरी का तो नहीं मिला सुराग, उज्जैन पुलिस को नई चुनौती दे गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: 55 लाख की चोरी का तो नहीं मिला सुराग, उज्जैन पुलिस को नई चुनौती दे गए चोर
Wed, 09 Aug 2023 05:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:27 PM IST
सार
उज्जैन में अज्ञात चोरों ने बड़नगर रोड स्थित ग्राम चिकली में मंगलवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लाखों का माल चोरी हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि चोरों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले में बड़नगर रोड स्थित ग्राम चिकली मे मंगलवार रात फिर बदमाशों ने चोरी की वारदात की। एक घर के नीचे स्थित टेंट और कपड़े की दुकान में ताला तोड़कर घुसे और चोरी कर भाग गए। बुधवार सुबह लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। 15 दिन पहले हुई 55 लाख से अधिक की चोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
इंगेरिया थाना पुलिस ने बताया कि समीप के ग्राम चिकली में रहने वाले ओमप्रकाश सेठिया का मकान और नीचे दो दुकान हैं जिसमें एक कपड़े की तथा दूसरी टेंट हाऊस की दुकान है। अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर दुकान में घुसे और दोनों दुकानों में चोरी की वारदात की। बदमाश दुकान से कपड़े गठान चुरा ले गए। इसकी कीमत लाखों रुपये के करीब है। बुधवार सुबह दुकान मालिक और आसपास के लोगों ने देखा तो ताले टूटे मिले। दुकान से सामान गायब था। इस बात की भनक लगते ही क्षेत्र के लोग इकट्ठा हो गए। मुख्य मार्ग पर आकर चक्काजाम कर दिया। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में 15 दिन में चोरी की दूसरी बड़ी घटना है। 15 दिन पहले दुर्गेश पाटीदार के घर में घुसकर बदमाश अलमारी उठा ले गए थे। उसमें 55 लाख रुपये नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर थे। अब तक पुलिस को वारदात करने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लगा है और मंगलवार रात में फिर दूसरी घटना हो गई। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक फुटेज में चोरी करने वाले बदमाश स्कॉर्पियो में जाते नजर आए।
विज्ञापन
