फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: no arrangement for changing clothes at Ramghat, women devotees are getting embarrassed

Ujjain: शिप्रा के पवित्र तट रामघाट पर नहीं है वस्त्र बदलने की व्यवस्था, रोजाना शर्मसार हो रहीं महिला श्रद्धालु

Sun, 16 Jul 2023 10:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jul 2023 10:07 AM IST
सार

रामघाट पर वस्त्र बदलने की व्यवस्था न होने के कारण इन दिनों महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश के चलते निगम प्रशासन ने यहां से सभी सेड हटा लिए हैं। 

विज्ञापन
Ujjain News: no arrangement for changing clothes at Ramghat, women devotees are getting embarrassed
रामघाट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दर्शन और पवित्र शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिप्रा के पवित्र तट रामघाट पर पुरुषों के साथ ही रोजाना महिलाएं और युवतियां भी बड़ी संख्या में स्नान करने के लिए पहुंचती हैं, लेकिन यहां महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने की कोई व्यवस्था न होने से उन्हें शर्मसार होना पड़ रहा है। घाट पर कपड़े बदलने की जगह नहीं होने पर महिलाओं को सार्वजनिक रूप से ही कपड़े बदलना पड़ रहे हैं। घाट पर कई तरह के असामाजिक लोगों की निगाहें उन पर ही बनी रहती हैं। जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा संपूर्ण नदी घाट क्षेत्र से वस्त्र बदलने के लिए लगाए गए टीन सेड हटा लिए गए हैं। ऐसे में नदी क्षेत्र में कहीं भी वस्त्र बदलने के लिए सेड नहीं हैं, ना ही कोई ऐसी जगह है, जहां महिलाएं नहाने के बाद वस्त्र बदल सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा श्रावण माह होने के कारण घाट पर कई तरह की व्यवस्था की गई है, बैरीकैटिंग सहित सुरक्षा संबंधी सभी तरह की व्यवस्थाएं प्रशासन ने की हैं, लेकिन महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने के लिए सेड की व्यवस्था नहीं की गई है। जिम्मेदारों को तत्काल इस और ध्यान देते हुए महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए सेड की व्यवस्था करनी चाहिए। रामघाट पर पुजारी पंडित अजय व्यास ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम को घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था करना चाहिए। महिला श्रद्धालु तो सार्वजनिक रूप से भी कपड़े बदल लेती हैं, लेकिन इससे धार्मिक नगरी उज्जैन का नाम खराब हो रहा है। जिम्मेदारों को इस और तत्काल ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द लगाए जाएंगे टीन शेड - महापौर
बारिश के कारण रामघाट पर लगे टीन शेड हटा दिए गए थे, जिन्हें जल्द ही लगा दिया जाएगा। यह बात महापौर मुकेश टटवाल ने कहीं और यह भी बताया कि आने वाले सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर भी नगर निगम ऐसी व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है, जिससे कि घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed