फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: New Divisional Commissioner Gupta took charge after seeing Mahakal.

Ujjain News: महाकाल के दर्शन कर नवागत संभागायुक्त गुप्ता ने संभाला कार्यभार; नंदी हॉल में किया मंत्रों का जाप

Fri, 15 Mar 2024 10:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Mar 2024 10:55 PM IST
सार

उज्जैन में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के कमिश्नर पद से संजय गोयल को हटाकर श्रम आयुक्त इंदौर संजय गुप्ता की नियुक्ति नवागत संभाग आयुक्त के रूप में कर दी गई है। 

विज्ञापन
Ujjain News: New Divisional Commissioner Gupta took charge after seeing Mahakal.
नवागत संभाग आयुक्त संजय गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने आठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के कमिश्नर पद से संजय गोयल को हटाकर श्रम आयुक्त इंदौर संजय गुप्ता की नियुक्ति नवागत संभाग आयुक्त के रूप में कर दी गई है। उज्जैन में की गई नवीन पदस्थापना के बाद संभाग आयुक्त गुप्ता आज उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद कार्यभार ग्रहण किया। 

विज्ञापन


नवागत संभागायुक्त संजय गुप्ता महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान संभाग आयुक्त गुप्ता ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर वह शिव मंत्रों का जाप करते नजर आए। इसके बाद ही उन्होंने उज्जैन संभागायुक्त का कार्यभार ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed