फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Missing girl playing outside the house, police engaged in search of innocent

Ujjain: घर के बाहर खेल रही बच्ची हुई लापता, रेलवे स्टेशन से लेकर सुनसान इलाकों तक मासूम की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jun 2023 01:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 01:08 PM IST
सार

छोटी कमल कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली राजनंदनी मंगलवार दोपहर को अचानक घर के बाहर खेलने के दौरान गायब हो गई थी। उसके पिता और अन्य परिजनों ने पहले राजनंदिनी को ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिली तो इस बारे में चिमनगंज थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन
Ujjain News: Missing girl playing outside the house, police engaged in search of innocent
गुमशुदा राजनंदिनी के घर पहुंचे उज्जैन एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मंगलवार दोपहर 2:45 से 3:30 के बीच चार वर्षीय एक मासूम अचानक घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गई। परिजनों ने कुछ देर उसे आस-पास खोजा, लेकिन जब वह नहीं मिली तो इस बात की सूचना तुरंत चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। परिजनों के साथ ही पुलिस भी बालिका को खोज रही थी, लेकिन आज सुबह रेडियो कांफ्रेंसिंग के बाद पुलिस इतनी अलर्ट दिखाई दी कि शहर ही नहीं बल्कि जिलेभर की पुलिस मासूम की खोज में जुटी रही। आज (बुधवार) सुबह एसपी सचिन शर्मा मासूम के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने मासूम के गायब होने के पूर्व का सीसीटीवी फुटेज देखा और मीडिया के माध्यम से अपील की है कि जिसे भी यह मासूम दिखाई दे वह कृपया जल्द से जल्द बच्ची को ढूंढने में मदद करें।
विज्ञापन


विज्ञापन


छोटी कमल कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाली राजनंदनी उर्फ नन्नू (उम्र 4 वर्ष) मंगलवार दोपहर को अचानक घर के बाहर खेलने के दौरान गायब हो गई थी। राजनंदनी के गायब होने पर उसके पिता रामसिंह राणा और अन्य परिजनों ने पहले तो राजनंदिनी को बहुत ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिली तो इस बारे में चिमनगंज थाना पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। राजनंदिनी के गायब होने को लेकर मंगलवार शाम से ही उसकी गुमशुदगी की पोस्ट चल रही थी, लेकिन आज इस पूरे मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस अचानक इस पूरे मामले को लेकर अलर्ट नजर आई। आज सुबह रेडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एसपी सचिन शर्मा राजनंदनी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनंदनी के गायब होने के पूर्व का सीसीटीवी फुटेज देखा और उसके बाद राजनंदनी की फोटो शहर ही नहीं, जिले के सभी थानों में भेजने के साथ ही उसकी तलाश बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कुएं, बावड़ी, तालाब के साथ ही सुनसान क्षेत्रों में करने की भी बात कही। बताया जाता है कि एसपी सचिन शर्मा ने इस मामले में अपने अधीनस्थों को अलर्ट होकर काम करने को कहा है और यह भी कहा है कि मुझे इस बारे में रिजल्ट मिलना चाहिए। वैसे बताया जाता है कि राजनंदनी के गायब होने के बाद पुलिस का अतिरिक्त बल कांबिंग और कार्डनिंग के माध्यम से राजनंदनी को खोजने में लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के साथ खेल रही थी राजनंदनी 
बताया जा रहा है कि गायब होने के पहले राजनंदनी अपनी बहन स्वाति के साथ खेल रही थी। इस दौरान बच्ची की मां घर में काम कर रही थी। करीब तीन बजे तक बच्ची को देखा गया उसके बाद से वह गायब है। मंगलवार शाम से ही सभी सोशल मीडिया ग्रुप पर बच्ची के फोटो भेजे गए और उसके गायब होने के पूर्व का वीडियो भी वायरल किया गया। जिससे कि लोग राजनंदनी की पहचान कर लें, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई पता नहीं लग पाया है। इस मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने धारा 363 में प्रकरण दर्ज किया है। बताया जाता है कि रामसिंह राणा संघ परिवार से जुड़े हुए हैं इसीलिए भी इस मामले में पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed