{"_id":"645620d8bfffd9e479038306","slug":"ujjain-news-miscreants-threw-chillies-from-behind-the-wall-of-tarana-sub-jail-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: तराना उप जेल की दीवार के पीछे से बदमाशों ने फेंकी मिर्ची, शराब तस्करों से मिलने आए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: तराना उप जेल की दीवार के पीछे से बदमाशों ने फेंकी मिर्ची, शराब तस्करों से मिलने आए थे बदमाश
Sat, 06 May 2023 03:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 03:11 PM IST
सार
उज्जैन में तराना उप जेल की दीवार के पीछे से बदमाशों ने मिर्ची फेंकी है। बदमाश शराब तस्करों से मिलने आए थे। इस दौरान बदमाशों ने जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उज्जैन के तराना उपजेल में बंद शराब तस्करों से मिलने आए युवकों ने जेल की दीवार के पीछे से मिर्च पाउडर परिसर मे फेंका। महिला प्रहरी ने बदमाशों को देखकर टोका तो बदमाश मुख्य प्रहरी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तराना थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तराना उप जेल में बंद शराब तस्करों से मिलने उनके दोस्त आए थे। यहां दो युवक आरोपियों से मुलाकात कक्ष के बाहर बात कर रहे थे। इसी बीच दो युवकों ने जेल की दीवार के पीछे से मिर्च पाउडर बांधकर परिसर में फेंका, जिसे महिला प्रहरी ने देख लिया।
विज्ञापन
युवकों को रोकने पर वह भाग गए और कक्ष में तस्करों से मुलाकात कर रहे युवकों ने मुख्य प्रहरी शांतिलाल पिता भेरूलाल शर्मा के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और वह भी भाग गए। शांतिलाल शर्मा की रिपोर्ट पर तराना थाने में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
