फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Massive fire broke out in Go Down no casualties but agricultural goods worth lakhs burnt

Ujjain News: गो डाउन में लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं, लेकिन कृषि का लाखों का सामान जला

Sat, 18 May 2024 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 08:22 PM IST
सार

गो डाउन में भीषण आग लग गई। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कृषि का लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

विज्ञापन
Ujjain News Massive fire broke out in Go Down no casualties but agricultural goods worth lakhs burnt
गो डाउन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में शनिवार दोपहर को खाचरोद के तहसील कार्यालय क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब लोगों ने लगभग दो किलोमीटर दूर से ही पंचवटी पैलेस के पास स्थित एक गो डाउन से धुआं ही धुंआ निकलता देखा, जिसे देखकर लोग समझ गए कि यहां पर भीषण आग लग चुकी है। इसकी सूचना तुरंत खाचरोद थाना पुलिस और नगर पालिका खाचरोद को दी गई। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकलों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन




बताया जाता है कि खाचरौद तहसील में स्टेशन रोड से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित पंचवटी पैलेस के पास एक गो डाउन में आज दोपहर को भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद खाचरोद और नागदा नगर पालिका परिषद की दमकलें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन दो घंटे तक हुई मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका। आग को बुझाने में लगभग दो दमकल और स्थानीय लोगों के पानी के टैंकर से काफी मदद हुई, जिससे यह आग बुझाई जा सकी। 
विज्ञापन




बताया जाता है कि यह गो डाउन सुधीर जायसवाल का है। इसमें कृषि संबंधित प्लास्टिक के पाइप और सामग्री रखे थे, जिसके जल जाने से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना के समय अच्छी बात यह रही कि इस दौरान गो डाउन में कोई मौजूद नहीं था, वरना जनहानि भी हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed