फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news : Knife attack in a dispute that started over the issue of sitting with legs dangling

Ujjain News: पैर लटकाकर बैठने की बात से शुरू हुए विवाद में चाकू से हमला, दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Wed, 22 May 2024 09:39 AM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 09:39 AM IST
सार

ऑटो में पैर लटकाकर बैठने की बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान पिता अब्दुल (20) निवासी जानसापुरा पर चाकू से मुजीब और आमिल ने वार कर दिए। सलमान ने भी अपने साथी रुस्तम के साथ मिलकर मुजीब पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
ujjain news : Knife attack in a dispute that started over the issue of sitting with legs dangling
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाय पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद होने पर आपस में चाकू चल गए। इस घटना में दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन


जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि रात में कामदारपुरा में कुछ युवक ऑटो में सवार होकर चाय पीने पहुंचे थे। जहां ऑटो में पैर लटकाकर बैठने की बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सलमान पिता अब्दुल (20) निवासी जानसापुरा पर चाकू से मुजीब और आमिल ने वार कर दिए। सलमान ने भी अपने साथी रुस्तम के साथ मिलकर मुजीब पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। चाकूबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां घायलों के बयान दर्ज करने के बाद दोनों के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस के अनुसार घायल ऑटो चलाने का काम करते हैं और एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed