फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain news: Jatadhari Baba Mahakal gave darshan to the devotees in Bhasma Aarti.

Ujjain Mahakal: महाकाल के जटाधारी स्वरूप में शीष से निकली माँ गंगा, त्रिपुंड, ॐ और चंद्र से हुआ बाबा का शृंगार

Mon, 27 May 2024 08:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 May 2024 08:19 AM IST
सार

बाबा महाकाल के जटाधारी स्वरूप में शीष से माँ गंगा निकलीं। इसके साथ जी त्रिपुंड, ॐ और चन्द्र से भी शृंगार किया गया। चतुर्थी तिथि और सोमवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला।

विज्ञापन
Ujjain news: Jatadhari Baba Mahakal gave darshan to the devotees in Bhasma Aarti.
उज्जैन महाकाल मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट मुंड माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज चतुर्थी तिथि व सोमवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला, जिसमें बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को जटाधारी स्वरूप में शृंगारित किया गया था। इस शृंगार में बाबा महाकाल के शीष से माँ गंगा निकली इसके साथ जी त्रिपुंड, ॐ और चन्द्र से भी शृंगार किया गया और बाद में कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट और पाटला दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से आये भक्त हरीश शर्मा (रिंकू) द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से एक नग चांदी का मुकुट मय नाग व चंद्रमा, 2 नग कुंडल भेंट किए गए। इनका कुल वजन 4178 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक  मूलचन्द जूनवाल द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर में नागपुर से आये भक्त भूषण गोदले द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित शिवम व्यास की प्रेरणा से लकड़ी पर रजत(चांदी) मण्डित  पाटला (चौकी) दान किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed