{"_id":"6990239e0fb03f7f9d0b1c3a","slug":"ujjain-news-imam-opposes-vande-mataram-says-worshiping-anyone-alongside-allah-is-unacceptable-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: वंदे मातरम पर इमाम का विवादित बयान, बोले- अल्लाह के साथ किसी और को इबादत में शरीक करना स्वीकार्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: वंदे मातरम पर इमाम का विवादित बयान, बोले- अल्लाह के साथ किसी और को इबादत में शरीक करना स्वीकार्य नहीं
Sat, 14 Feb 2026 12:58 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:58 PM IST
सार
'वंदे मातरम्' को लेकर जारी केंद्र सरकार के नए निर्देशों पर स्थानीय इमाम ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि हम हिंदुस्तान की जमीन की पूजा करते हैं लेकिन अल्लाह के साथ अपनी इबादत में किसी और को शरीक करना हमारी मान्यताओं के खिलाफ है।
विज्ञापन
उज्जैन के इमाम ने वंदे मातरम पर दिया विवादित बयान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने 28 जनवरी को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके मुताबिक अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में 'वंदे मातरम्' बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
उज्जैन के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इस आदेश को इस्लाम विरोधी बताया है। उन्होंने कहा- यह आदेश हमारी धार्मिक आजादी पर हमला है। वंदे मातरम् में कहा गया है कि हिंदुस्तान की भूमि की हम पूजा करते हैं लेकिन मुसलमान के लिए यह बिल्कुल भी सही नहीं है कि वह अल्लाह के साथ किसी और को अपनी इबादत में शरीक करे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां
विज्ञापन
हम कहेंगे कि जिन स्कूलों में वंदे मातरम् को अनिवार्य किया जा रहा है, वहां से सभी मुसलमान अपने बच्चों को निकाल लें। हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते कि वह इस्लाम में रहकर किसी और खुदा की इबादत करे। यह फैसला कानून के खिलाफ है। मेरी सरकार से गुजारिश है कि वह अपना फैसला वापस ले।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
