फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain news : Farmer loses his life due to land in Samagi

Ujjain: जमीन विवाद में बाहर से आए युवकों ने किसान पर तानी पिस्टल, ग्रामीणों विरोध नहीं करते तो कर सकते थे फायर

Sun, 30 Jun 2024 09:32 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 09:32 AM IST
सार

थाना प्रभारी कुलसिया ने बताया कि किसान पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। आरोपी विनायक गोड़बोले, युवराज बना और एक महिला टीना समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
ujjain news : Farmer loses his life due to land in Samagi
युवक ने किसान पर तानी पिस्टल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगता है अब वह समय चला गया जब खेती किसानी के विवाद लाठियों से निपटाए जाते थे। तराना थाना क्षेत्र के ग्राम सामगी में एक ऐसा मामला सामना आया है जिसमें विवाद के दौरान एक युवक ने किसान पर रिवाल्वर तान दी और उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पूरा मामला थाना तराना का है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी रमेश कुलसिया ने बताया कि ग्राम सामगी में रहने वाले किसान रमेश को कुछ वर्षों पूर्व अनुसूचित जनजाति का होने के कारण दो बीघा जमीन सरकार के माध्यम से खेती करने के लिए लीज पर मिली थी। किसान ने लगभग 1 वर्ष पूर्व इस जमीन को विनायक गोडबोले युवराज बना नामक कुछ लोगों को लीज पर दे दी थी। यह लोग इस जगह पर डेयरी फार्म डालना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से वह डेयरी फार्म नहीं डाल पाए। इसके बाद किसान ने सोयाबीन की फसल बोने के लिए खेत को तैयार कर लिया।
विज्ञापन


जिसकी जानकारी लगते ही विनायक और उसके दोस्त ग्राम सामगी पहुंचे और किसान से खेती करने को लेकर विवाद करने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी बीच विनायक गोडबोले और युवराज बना के साथ आए कुछ लोगों ने किसान रमेश की कनपटी पर रिवाल्वर रखकर उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। थाना प्रभारी कुलसिया ने बताया कि मामले में विनायक गोड़बोले, युवराज बना और एक महिला टीना समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विरोध जताया तो भाग गए रिवाल्वर दिखाने वाले
बताया जाता है कि देवास और पुणे से आए विनायक गोडबोले और उसके साथियों द्वारा किसान रमेश को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का ग्रामीणों ने विरोध किया तो वे तुरंत कार में बैठकर भाग गए। इस पूरे मामले में हंगामा तब हुआ जब किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। 
 

सामगी मे जमीन के कारण चली जाती किसान की जान

 

सामगी मे जमीन के कारण चली जाती किसान की जान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed