फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain news Fagotsav Celebration in Ujjain Devotion in Thakurji's Mansions

Ujjain News: शहर में मची फाग महोत्सव की धूम, ठाकुरजी की हवेलियों में उड़ रहा भक्ति का गुलाल

Mon, 18 Mar 2024 11:06 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

Ujjain News: शहर के पुष्टिमार्गीय वैष्णव मंदिरों में इन दिनों फाग उत्सव का उल्लास छाया है। प्रतिदिन राजभोग आरती में मुखियाजी ठाकुरजी को गुलाल अर्पित कर रहे हैं। इसके बाद वैष्णवजनों पर भी गुलाल उड़ाया जा रहा है। ठाकुरजी के रंग में रंगे भक्त फाग के गीतों पर आनंद का उत्सव मना रहे हैं। 

विज्ञापन
Ujjain news Fagotsav Celebration in Ujjain Devotion in Thakurji's Mansions
शहर में मची फाग महोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामघाट मार्ग स्थित श्री सिद्ध बालाजी मंदिर पर आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज ट्रस्ट के मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान राधे कृष्णा का पूजन करने के बाद फूलों से समाज की महिलाओं ने धूमधाम से फाग उत्सव मनाया।

विज्ञापन


वहीं दानी गेट स्थित भावसार समाज धर्मशाला पर भावसार क्षत्रिय समाज की महिला मंडल द्वारा श्री हिग्लाज माता मंदिर को भोग लगाया एवं भजन, फाग उत्सव का आयोजन किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रजनी मनोज भावसार व सचिव करुणा ललित भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की महिलाओं ने बरसाने की तर्ज पर भजन कीर्तनकार फूल व गुलाल से होली खेली गई।
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि फाग के महीने में कृष्ण जी ने राधा जी व गोपियों के साथ में होली खेल कर रासलीला की थी और फाग महोत्सव मनाया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। भावसार समाज महिला मंडल द्वारा यूं तो साल भर कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं और हर त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है, उसी कड़ी में यहां पर फाग महोत्सव मनाया गया है। जिसमें गोपाल मंदिर की भजन मंडली द्वारा होली के मधुर भजनों की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में बच्चों को राधा कृष्ण की पोशाक पहनाकर फाग उत्सव मनाया गया और महिलाओं द्वारा फूल एवं गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम में समाज के संरक्षण मंडल की महिला सदस्य, महिला मंडल की समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुई। कार्यक्रम के बाद सभी महिलाओं को महाप्रसादी वितरण की गई। जब की पोरवाल सखी ग्रुप, उज्जैन द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। 

महाप्रभुजी की बैठक पर मनाई ब्रज की लट्ठमार होली
मथुरा वृंदावन एवं ब्रज की तर्ज पर महाप्रभुजी की बैठक मंगलनाथ रोड पर सैकड़ों वैष्णव महिलाओं-पुरुषों ने लट्ठमार होली खेली के साथ टेसू गुलाल से फाग खेला। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर के मार्गदर्शन में सभी महिला-पुरुषों ने लट्ठमार होली खेलकर भगवान श्री कृष्ण की विद्यास्थली पर फाग उत्सव मनाया। होली के गीतों के साथ भगवान श्री कृष्णा की लीलाओं का वाचन हुआ। 


खाटूश्यामजी का फाग महोत्सव मनाया
हर साल की तरह इस साल भी 21 मार्च तक सिद्धपीठ श्री दिव्यधाम देव स्थान हाटकेश्वर कॉलोनी के सामने विनायक सिटी में खाटूश्याम बाबा का फाग महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आज से 20 मार्च तक श्याम मारुति महायज्ञ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। 20 मार्च को सवा क्विंटल चूरमें के लड्डू का भोग लगेगा। पूणार्हुति पर 21 मार्च को विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन शाम 5 बजे से मंदिर प्रांगण पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed