फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Corporation staff alerted for property tax collection

Ujjain News: निगम संपत्ति कर अमला वसूली के लिए हुआ सजग, बड़े बकाएदारों के यहां चस्पा किए कुर्की वारंट

Mon, 18 Mar 2024 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 10:54 PM IST
सार

उज्जैन निगम संपत्ति कर अमला वसूली के लिए सजग हो गया है। बड़े बकाएदारों के यहां कुर्की वारंट चस्पा किया गया है।

विज्ञापन
Ujjain News Corporation staff alerted for property tax collection
निगम संपत्ति कर टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन नगर पालिका निगम संपत्ति कर अमले द्वारा कर वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्रतिदिन बकाया संपत्ति करदाताओं से संपर्क करते हुए कर वूसली की जा रही है। साथ ही बड़े बकाएदारों के यहां संपत्ति कर जमा करने के लिए शक्ति पत्र (कुर्की वारंट) चस्पा किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को संपत्ति कर अमले द्वारा उद्योगपुरी क्षेत्र में पहुंचकर बड़े बकाएदारों से संपर्क किया गया।संपत्ति कर जमा कराए जाने के साथ ही बड़े बकायदार, जिनके द्वारा संपत्ति कर जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे करदाताओं पर कुर्की वारंट चस्पा करने की कार्रवाई की गई। साथ ही संपत्ति कर अमले द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित उद्योगों के वर्तमान क्षेत्र की नप्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन


उसी के अनुसार संपत्ति कर वसूला जा रहा है। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने शहर के करदाताओं से अपील की है कि ऐसे करदाता जिन्होंने अभी तक अपना बकाया संपत्ति कर एवं जल कर जमा नहीं कराया है, वे अपना बकाया संपत्ति कर, जल कर जमा कराए। साथ ही कुर्की वारंट जैसी अप्रिय स्थिति से बचें एवं शहर विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed