{"_id":"65f81f4e7fe002974b0a37f6","slug":"ujjain-news-city-feast-of-lord-shiva-maa-parvati-marriage-will-be-held-on-tuesday-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मंगलवार को होगा भगवान शिव-मां पार्वती विवाह का नगर भोज, 50 हजार लोगों के लिए बनाए जा रहे व्यंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मंगलवार को होगा भगवान शिव-मां पार्वती विवाह का नगर भोज, 50 हजार लोगों के लिए बनाए जा रहे व्यंजन
Mon, 18 Mar 2024 04:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2024 04:32 PM IST
सार
कल यानी मंगलवार को उज्जैन में भगवान शिव और मां पार्वती विवाह का नगर भोज होगा। इसमें 50 हजार लोगों के लिए व्यंजन बनाए जा रहे हैं। हलवाइयों की 300 लोगों की टीम के साथ कुल 800 लोग पूरी व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
नगर भोज के लिए आमंत्रण देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आठ मार्च को महाशिवरात्रि में शिव विवाह की रस्म निभाने के बाद मंगलवार (19 मार्च) को महाकाल का रिसेप्शन नगर भोज होगा। इसमें पूरे शहर को आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि आमंत्रण में नगर भोज के लिए जो आमंत्रण बांटे गए हैं, उनमें स्वागतातुर तैतीस करोड़ देवी-देवता और दर्शनाभिलाषी रिद्धि-सिद्धि संग भगवान गणेश और शिव के परिवार को बनाया गया है। कार्यक्रम रामघाट के पास महाकाल मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
शिव विवाह के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में एक गणपति पूजन से लेकर हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत और भूत पिशाच के डांस बारात निकालने तक का इंतजाम किया गया है। महाशिवरात्रि के त्योहार के बाद शिव-पार्वती विवाह की बारात और रिसेप्शन की परंपरा उज्जैन में निर्वहन की जाती है।सोमवार से इस महाभोज के लिए तैयारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
वहीं, श्रद्धालु शहर में शिव विवाह की पत्रिका बांटने भी निकले हैं। नगर भोज में 40 से 50 हजार भक्तों के आने की उम्मीद है। रिसेप्शन में सब्जी, पूरी, खीर, खोपरापाक के साथ गन्ने का रस, शिकंजी, पानी पतासी और पान भी खाने को मिलेगा। 50 हजार लोगों के लिए बनने वाली भोजन प्रसादी में 70 डिब्बे तेल, 40 क्विंटल आटा, 10 क्विंटल आलू, चार क्विंटल टमाटर, डेढ़ क्विंटल मटर, पांच क्विंटल का पुलाव, 10 क्विंटल गन्ना, दही की लस्सी के लिए पांच क्विंटल दही सामान लगेगा। जो की कार्यक्रम स्थल तक पहुंच चुका है। इसके साथ भगवान के लिए 56 भोग भी बनेगा। आज से करीब 10 से अधिक भट्टियों पर खाना बनाना शुरू हो गया है। इसके साथ है 800 से अधिक लोग अलग-अलग कार्य में लगे हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
