{"_id":"663f8bdb9fdaa1fbf501ebee","slug":"ujjain-news-businessman-stabbed-to-death-in-juna-somwariya-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जूना सोमवारिया में व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर बैठे नशेड़ी ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जूना सोमवारिया में व्यापारी की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर बैठे नशेड़ी ने दिया वारदात को अंजाम
Sat, 11 May 2024 08:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 May 2024 08:46 PM IST
सार
उज्जैन जिले के जूना सोमवारिया में एक व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसकर बैठे नशेड़ी ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अजीब-अजीब हरकतें करते दिख रहा है।
विज्ञापन
मृतक व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में शनिवार सुबह जूना सोमवारिया में गंभीर वारदात हो गई। यहां रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी सुबह दोस्तों के साथ रोज की तरह घूमने और क्रिकेट खेलने गए थे और जब वापस लौटकर आए और जैसे ही चैनल खोली और घर में घुसे तो वहां बैठे नशेड़ी ने उन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी चाकू और अपनी चप्पलें वहीं छोड़ भागा। सुबह की घटना होने के चलते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी और तत्काल व्यवसायी को अस्पताल लेकर आए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव बरामद कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
जीवाजीगंज थाना प्रभारी नरेन्द्र परिहार ने बताया कि जूना सोमवारिया स्थित पूजा इलेक्ट्रॉनिक्स सेल्स एवं सर्विस नामक दुकान के संचालक मिश्रीलाल पिता भेरूलाल राठौर उम्र 42 साल का घर दुकान के ऊपर ही है। मिश्रीलाल प्रतिदिन की तरह सुबह जल्दी उठाकर सैर करने और क्रिकेट खेलने दोस्तों के साथ गए थे और वहां से वापस लौटे। उन्होंने घर का चैनल गेट खोला और अंदर घुसे, वैसे ही वहां छिपकर बैठे नशेड़ी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और हमला करने वाला बदमाश चाकू और अपनी चप्पलें छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
शोर सुनकर घर के लोग आए और आसपास के रहवासियों की भीड़ लग गई। गंभीर घायल हालत में मिश्रीलाल को अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया। बताया जाता है कि मृतक मिश्रीलाल के दो बच्चे हैं। सुबह हुई हत्या की खबर लगते ही एडिशनल एसपी जयेन्द्र राठौर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें एक आरोपी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर आ गए थे। उन्होंने फुटेज खंगाले, जिसमें पता चला कि आरोपी सुबह सात बजे उनके घर में घुसा था और वहीं बैठकर मिश्रीलाल के आने का इंतजार रहा था। मिश्रीलाल के घर में घुसते ही उसने चाकू से हमला किया और चाकू छोड़कर भाग निकला। एसपी के अनुसार, आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और उसके पकड़ाने के बाद ही हत्या का कारण सामने आएगा।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी आसपास का ही रहने वाला है, जिसे मिश्रीलाल के आने और जाने का समय पता था। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि वे मकान की तीसरी मंजिल पर थे और शोर सुनकर नीचे आए थे। सुबह जल्दी हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई थी और लोगों ने बताया कि मृतका का किसी से विवाद नहीं हुआ था और ऐसी कोई रंजिश भी नहीं थी जिस पर हत्या की जाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशेड़ी है तथा वह चोरी करने के लिए घर में घुसा था।
