फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Bike rider dies in collision with jeep driver wife and daughter seriously injured

Ujjain News: जीप चालक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर घायल

Thu, 23 May 2024 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 10:17 PM IST
सार

जीप चालक ने ऐसी टक्कर मारी की बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, पत्नी और बेटी भी गंभीर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Ujjain News Bike rider dies in collision with jeep driver wife and daughter seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में नागदा बाइपास मार्ग पर कुत्ता बावड़ी चौराहा पर तेज गति जीप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई। सूचना के बाद महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव तथा घायलों को अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात 11 बजे के करीब हुई। विजयागंज मंडी के समीप ग्राम उपड़ी निवासी कमल पिता रामलाल योगी अपनी पत्नी और बेटी सपना के साथ मोटर साइकिल से रात में कुत्ता बावड़ी चौराहा नागदा बाइपास मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान तेज गति से आई जीप के चालक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में कमल की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी सपना और पत्नी घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद जीप चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर आई और मृतक के शव तथा घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। सुबह मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सूचना के बाद परिजन तथा अन्य परिचित उज्जैन आ गए थे तथा शव उनके सुपुर्द कर दिया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली जीप के चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed