फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal dressed as Shri Ganesha during Bhasma Aarti

Ujjain: भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मावे से हुआ श्रृंगार; पगड़ी पहनाई…सूंड भी बनाई

Wed, 03 Jul 2024 08:24 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 08:24 AM IST
सार

Ujjain: महाकाल मंदिर में बुधवार को भस्म आरती में श्री गणेश स्वरूप में बाबा महाकाल  सजे। वहीं मावे से श्रृंगार कर पगड़ी पहनाई गई और सूंड भी बनाकर उनका श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

विज्ञापन
Baba Mahakal dressed as Shri Ganesha during Bhasma Aarti
बाबा महाकाल

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण करवाया गया। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि व बुधवार के संयोग पर भस्मआरती मे बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मावे से श्रृंगार कर पगड़ी पहनाई गई और सूंड भी बनाकर श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed