{"_id":"66dd16d251031f7449073af7","slug":"ujjain-news-baba-mahakal-dressed-in-the-form-of-lord-ganesha-in-bhasma-aarti-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भस्म आरती में भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भस्म आरती में भगवान गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दर्शन
Sun, 08 Sep 2024 08:45 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 08 Sep 2024 08:45 AM IST
सार
बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया और फिर भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर रविवार आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। देश भर में चल रहे गणेश उत्सव पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को उनके पुत्र श्री गणेश के रूप में सजाया गया। जिसके बाद भस्म आरती की गई।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित विकास शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान कराया, पंचामृत अभिषेक किया गया और फिर केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पुत्र के रूप में बाबा महाकाल का श्रृंगार देखकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल और जय श्री गणेश का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
