फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Baba Mahakal dressed in form of Shri Ganesh; Mahakal Bhasma Aarti

Baba Mahakal: श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; शृंगार में सिर पर पगड़ी, गले में पहनाई गई मेवों की माला

Wed, 17 Jan 2024 10:56 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jan 2024 10:56 AM IST
सार

Ujjain Hindi News: श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। उसके बाद कपूर आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक पंचामृत से किया गय। उसके बाद बाबा महाकाल ने श्री गणेश स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal dressed in form of Shri Ganesh; Mahakal Bhasma Aarti
श्रद्धालुओं को श्री गणेश स्वरूप में दर्शन दिए बाबा महाकाल ने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी बुधवार के दिन आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में श्रंगार किया गया। इस दौरान पहले बाबा महाकाल का शृंगार हुआ। फिर उन्होंने भस्म रमाई और उसके बाद मेवों (डाई फ्रूट्स) की माला और पगड़ी पहनाकर बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के भक्तों को दर्शन करवाए गए।

विज्ञापन


विज्ञापन



 
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के द्वारा भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। उसके बाद कपूर आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार पूरा होने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को मेवों की माला और आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed