फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Baba Mahakal decorated with snakes in Bhasmarti of Amavasya

Ujjain News: अमावस्या की भस्मारती में सर्पों से सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड से किया श्रृंगार, घर बैठे करें दर्शन

Thu, 06 Jun 2024 09:17 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Jun 2024 09:17 AM IST
सार

Baba Mahakal Bhasmarti Today: आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि अमावस्या तिथि पर भस्मआरती में बाबा महाकाल के शीश पर सर्प विराजमान कर कुछ ऐसा श्रृंगार किया गया कि श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

विज्ञापन
Ujjain News: Baba Mahakal decorated with snakes in Bhasmarti of Amavasya
करें बाबा महाकाल के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि अमावस्या तिथि व गुरुवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल के शीष पर सर्प विराजमान कर कुछ ऐसा श्रृंगार किया गया कि सभी श्रद्धालु देखते रह गए। बाबा महाकाल को त्रिपुंड लगाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर और पूजन सामग्री से श्रृंगारित किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन




मेहसाणा, गुजरात के श्रद्धालुजनों ने चांदी की दो सिल्लियां भेंट की
मेहसाणा गुजरात से दर्शन के लिए आए पधारे श्रद्धालु सिद्धराज सिंह चावड़ा ने भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए। साथ ही सत्तू गुरुजी की प्रेरणा से चांदी की दो सिल्लियां (वजन लगभग एक किलोग्राम)  भगवान को अर्पित की। श्रद्धालु सिद्धराज सिंह ने बताया कि वे नियमित अंतराल से भगवान के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। यहां उन्हें न सिर्फ भगवान की साक्षात अनुभूति होती है अपितु असीम शांति का अनुभव भी होता है। मंदिर की साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था उत्तम श्रेणी की है। कर्मचारियों का भी हमेशा सहयोग का रहता है। मंदिर के सहा. प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed