{"_id":"660e79ac42b692c946095e90","slug":"ujjain-news-actor-ashutosh-rana-along-with-the-cast-of-hamare-ram-visited-baba-mahakal-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: 'हमारे राम' के कलाकारों के साथ अभिनेता आशुतोष राणा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, लगाया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: 'हमारे राम' के कलाकारों के साथ अभिनेता आशुतोष राणा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, लगाया ध्यान
Thu, 04 Apr 2024 03:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:28 PM IST
सार
आज शाम को प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा कलाकारों के साथ मिलकर हमारे राम नाटक की प्रस्तुति देंगे। इस प्रस्तुति से पहले आशुतोष राणा ने अन्य कलाकारों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
आशुतोष राणा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता, लेखक और विचारक आशुतोष राणा गुरुवार को महाकाल के नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने हमारे राम नाटक के कलाकारों के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उनके दर्शन किए। इस दौरान आशुतोष राणा बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए और ॐ नमः शिवाय का जाप करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों 40 दिवसीय विक्रमोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां आज शाम को प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा कलाकारों के साथ मिलकर हमारे राम नाटक की प्रस्तुति देंगे। इस प्रस्तुति के पहले आशुतोष राणा बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे और नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर दर्शन किए।
विज्ञापन
रावण की भूमिका में नजर आएंगे आशुतोष राणा
विक्रमोत्सव के दौरान आज 'हमारे राम' नाटक का मंचन होने वाला है, जिसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सोर्स बताते हैं कि नाटक में प्रशंसित अभिनेता राहुल आर भुचर ने भगवान राम की, दानिश अख्तर ने भगवान हनुमान की, तरुण खन्ना ने भगवान शिव की, हरलीन कौर रेखी ने माता सीता की और करण शर्मा ने सूर्य देव की भूमिका निभाई है। बताया जाता है कि 'हमारे राम' को रामायण की कहानी में एक नया रूप लाने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है, जो युवा पीढ़ी को पसंद आएगा।
विज्ञापन
