{"_id":"65a560c8ece441f33a05e2c8","slug":"ujjain-news-a-unique-devotee-of-baba-mahakal-donated-a-van-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल के निराले भक्त ने दान में दिया वैन, महाकालेश्वर मंदिर में दो लाख की राशि भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल के निराले भक्त ने दान में दिया वैन, महाकालेश्वर मंदिर में दो लाख की राशि भी दी
Mon, 15 Jan 2024 10:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:13 PM IST
सार
बाबा महाकाल के एक निराले भक्त ने दान में वैन दी। साथ ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में दो लाख रुपये की राशि भी दान किया।
विज्ञापन
भक्त ने दान में दिया वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले भक्त वैसे यहां आते तो बाबा महाकाल के दर्शन करने हैं। लेकिन मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं उन्हें इतनी लुभाती हैं कि वह इन व्यवस्थाओं को और भी अच्छा करने का प्रयास करते हुए यहां पर तरह-तरह के दान पुण्य करते रहते हैं। सोमवार को भी नई दिल्ली के एक श्रद्धालु ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में ओमनी वैन दान की।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर की जनसंपर्क प्रभारी गोरी जोशी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली के विशाल गुप्ता व खंडेलवाल आनंद परिवार द्वारा एक मारुति ओमनी वैन श्री महाकालेश्वर भगवान के चरणों मे अर्पित की। इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया। इस दौरान डॉ. पीयूष त्रिपाठी मंदिर के वाहन शाखा प्रभारी उमेश दीक्षित, अशोक खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे। इस दौरान दिल्ली के श्रद्धालुओं का सम्मान श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
दो लाख की राशि दान दी
श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्नाटक के चिक्क़ाबल्लापुर निवासी एसए नवीन द्वारा रुपये दो लाख की नगद राशि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को दान में दी। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के निजी सहायक प्रशान्त त्रिपाठी द्वारा दानदाता का स्मृति चिन्ह, शाल व प्रसाद भेंट कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। इस अवसर पर कैशियर सुधीर चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
