फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Minor miscreants wearing suits and boots are stealing jewelery and cash at weddings

Ujjain: सूट-बूट पहनकर नाबालिग बदमाश शादियों में कर रहे आभूषण-नकदी पर हाथ साफ, अब तक पांच गॉर्डन में चोरी

Tue, 27 Feb 2024 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Feb 2024 03:21 PM IST
सार

सूट-बूट पहनकर नाबालिग बदमाश शादियों में आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर रहे हैं। अब तक शहर के पांच गॉर्डनों में चोरी की वारदात हो चुकी है।

विज्ञापन
Ujjain Minor miscreants wearing suits and boots are stealing jewelery and cash at weddings
मैरिज गॉर्डन में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैरिज गार्डनों में सूट-बूट पहनकर नाबालिग बदमाश पहुंचे रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन को मिलने वाले उपहार स्वरूप लिफाफों के साथ आभूषणों से भरे बैग चोरी कर रहे हैं। 24-25 फरवरी की रात दो मैरिज गार्डनों से बैग चोरी किये गये हैं। एक बैग में लाखों के आभूषणों के साथ नकद 1.70 लाख रुपये रखे हुए थे। पिछले 20-22 दिन में पांच गार्डनों से बैग उड़ाये जा चुके हैं।

विज्ञापन


इंदौर रोड पर काला पत्थर स्थित वैभव गार्डन में 24 फरवरी को योगेश चौहान का विवाह समारोह रखा गया था। योगेश की बहन पूजा पति राकेश देवड़ा भाई की शादी को लेकर तैयारी में लगी थी। शाम को बाना निकाला गया, जो रात 8 बजे गार्डन पहुंचा। उसके बाद पूजा ने अपने आभूषण मंगलसूत्र, ईयर रिंग, झुमकी, मांग का टीका, अंगूठी निकालकर बैग में रख लिया। उसे जीजा ने चांदी का नारियल और 5 हजार रुपये भी दिये थे, जो बैग में रखे। पूजा के पास कार्यक्रम में जरूरत होने पर 1.70 लाख रुपये भी बैग में ही रखे थे। रात 11 बजे उसने बैग कुर्सी पर रखा और बच्चों के लिये नूडल्स लेने चली गई। उसी दौरान बेग चोरी हो गया।
विज्ञापन


उसने बैग चोरी की जानकारी परिजनों को दी। बैग की तलाश में गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकार्डिंग देखी गई, जिसमें सूट-बूट पहना नाबालिग दिखाई दिया। बैग में करीब तीन से चार लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। शादी का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दूसरे दिन मामले की शिकायत नानाखेड़ा थाने पहुंचकर दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र में तीन वारदात कुछ दिन पहले भी होना सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरूपति गार्डन में बेग लेकर जाते दिखा युवक
खाक चौक अंकपात मार्ग तिरूपति गार्डन में अभिभाषक विवेक पिता बंशीलाल तिवारी निवासी पटेलनगर के भानेज मयंक तिवारी का विवाह 25 फरवरी को आयोजित किया गया था। मयंक भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर मंत्री है। शादी में हजारों लोग पहुंचे थे। रात 9 बजे के लगभग दुल्हा-दुल्हन को मिले उपहार स्वरूप लिफाफे बेग में रखे जा रहे थे। इस बीच स्टेज पर लगी कुर्सी पर रखा बैग चोरी हो गया। बैग गायब होने पर कार्यक्रम के दौरान हो रहे फोटो सेशन और वीडियो को खंगाला गया, जिसमें एक युवक बैग लेकर जाता दिखाई दिया। अभिभाषक विवेक तिवारी ने बताया कि बैग में दो तोला वजनी आभूषण के साथ उपहार में मिले सैकड़ों लिफाफे रखे हुए थे। मामले की शिकायत जीवाजीगंज पुलिस को दर्ज कराकर बैग लेकर जाते दिखे युवक के फुटेज पुलिस को सौंपे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed