{"_id":"664ac2b311359500c10389de","slug":"ujjain-medical-agency-seals-the-sale-of-abortion-medicines-sells-medicines-without-doctor-s-prescription-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: गर्भपात की दवाइयों का विक्रय करने पर मेडिकल एजेंसी सील, बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन बेचते हैं दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: गर्भपात की दवाइयों का विक्रय करने पर मेडिकल एजेंसी सील, बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन बेचते हैं दवा
Mon, 20 May 2024 08:55 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 08:55 AM IST
सार
उज्जैन में अनाधिकृत रूप से गर्भपात की दवाइयों का विक्रय का मामला सामने आया है। कलेक्टर के आदेश के बाद जांच के लिए पहुंची टीम ने मेडिकल सील कर दिया है।
विज्ञापन
मेडिकल से दवाओं के सैंपल लिए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन कार्यालय में शिकायत प्राप्त हुई थी कि बस स्टैंड नागदा स्थित धनोतिया मेडिकल एजेंसी द्वारा अनाधिकृत रूप से गर्भपात की दवाइयों का विक्रय किया जा रहा है। शिकायत सही पाई गई तो मेडिकल को सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन उज्जैन के मार्गदर्शन में धनोतिया मेडिकल एजेंसी नागदा की जांच की गई। ड्रग इंस्पेक्टर देशराज सिंह राजपूत एवं धर्मसिंह कुशवाह द्वारा उक्त मेडिकल एजेंसी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। शिकायत के तथ्यों की पुष्टि की गई, जो कि सही पाए गए तथा जांच में यह पाया गया कि धनोतिया मेडिकल एजेंसी के संचालक गोविंद धनोतिया द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिसक्रिप्शन के गर्भपात की दवाइयों का विक्रय किया जा रहा था।
दुकान संचालक होलसेल एजेंसी संचालित करते हैं तथा उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से झोलाछाप डॉक्टर्स को भी एलोपैथिक दवाइयां का विक्रय किया जाना पाया गया। एजेंसी से चार औषधियों के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। फर्म की जांच में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम-1940 एवं नियमावली-1945 के अन्य प्रावधानों का भी उल्लंघन पाया गया। अत: उक्त मेडिकल एजेंसी को अग्रिम आदेश/निर्देश प्राप्त होने तक सीलबंद किया गया है।