फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Mandakini Puri, who created the game of making Mahamandaleshwar, arrested

Ujjain: महामंडलेश्वर बनाने का खेल रचने वाली मंदाकिनी पुरी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के केस में पुलिस कर रही पूछताछ

Tue, 14 May 2024 12:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:59 PM IST
सार

महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर भोले-भाले संतों के साथ 420 करने वाली निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Ujjain: Mandakini Puri, who created the game of making Mahamandaleshwar, arrested
मंदाकिनी पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर की गई ठगी के प्रकरण में जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर भोले-भाले संतों के साथ 420 करने वाली निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसकी खबर लगते ही मंदाकिनी पुरी ने जहरीला पदार्थ पी लिया था। इसके बाद से ही उनका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी था। निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी अस्पताल में अपना उपचार करवा रही थीं, वहीं उनके खिलाफ लगातार धोखाधड़ी की शिकायतें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज के पास पहुंच रही थीं। इस मामले में रवींद्र पुरी महाराज के पास तो लगभग दर्शन भर शिकायतें मंदाकिनी पुरी को लेकर पहुंची हैं, लेकिन महाकाल थाना और चिमनगंज थाना में मंदाकिनी पुरी के खिलाफ 420 का प्रकरण दर्ज हुआ था जिसमें मंदाकिनी पुरी का बयान लेने के बाद उनसे आगे की कार्रवाई करने के लिए उनके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही थी। मंगलवार को जैसे ही वे अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं, तत्काल उन्हें पुलिस अपने साथ थाना ले गई। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि मंदाकिनी पुरी के खिलाफ दर्ज हुई धोखाधड़ी के प्रकरण में उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed