{"_id":"666a76b45d7fe57ba50f29a5","slug":"ujjain-mahakaleshwar-mandir-union-minister-of-state-kamlesh-paswan-visited-baba-mahakal-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: केंद्रीय राज्यमंत्री पासवान बाबा महाकाल की शरण में, चांदी द्वार से दर्शन कर किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: केंद्रीय राज्यमंत्री पासवान बाबा महाकाल की शरण में, चांदी द्वार से दर्शन कर किया जलाभिषेक
Thu, 13 Jun 2024 10:46 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Jun 2024 10:46 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री कलमेश पासवान ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अभिषेक किया और फिर नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनने के बाद कमलेश पासवान आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री श्री पासवान को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाने वाले महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि आज सुबह भोग आरती के बाद केंद्रीय मंत्री पासवान बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन और अभिषेक किया। जिसके बाद वे नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने नंदी हॉल में कुछ मंत्रों का जाप किया और उसके बाद महाकाल मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
