{"_id":"647731e9cd5cf73b8c03eae4","slug":"ujjain-mahakal-president-of-akhara-parishad-ravindra-puri-maharaj-visited-baba-mahakal-2023-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना
Wed, 31 May 2023 05:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 May 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज बुधवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और इसके बाद नंदी के कानों में मनोकामना भी कही।
मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश गुरु ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक किया। इसके बाद वे नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। जहां उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए नंदी के कानों मे मनोकामना भी कही। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का स्वागत-सम्मान भी किया गया।

महाकाल दर्शन के बाद रविंद्र पुरी महाराज ने नंदी के कानों में अपनी बात कही।
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर में दर्शन करने के उपरांत रविंद्र पुरी महाराज ने मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी पूजन अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां ज्ञात रहे कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष गंगा दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम के साथ ही सिंहस्थ को लेकर आयोजित की अखाड़ा परिषद की बैठक में शामिल होने उज्जैन आए थे।