फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Officers arrived to take stock of arrangements for Baba Mahakal's ride, first ride on July 10

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल की सवारी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी, 10 जुलाई को पहली सवारी

Wed, 05 Jul 2023 04:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 04:49 PM IST
सार

महाकाल बाबा की पहली सवारी 10 जुलाई को निकलेगी। बुधवार को प्रशासन ने सवारी मार्ग का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश जारी किए। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Officers arrived to take stock of arrangements for Baba Mahakal's ride, first ride on July 10
अधिकारियों ने महाकाल लोक का भी निरीक्षण किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली सवारियों की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सवारी में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी ना आए इस बात को ध्यान में रखते हुए बुधवार को अधिकारियों की टीम निरीक्षण पर निकली। उन्होंने पहले महाकाल मंदिर, महाकाल लोक फिर रामघाट और अंत में पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश मातहतों को दिए। 
विज्ञापन


उज्जैन संभाग आयुक्त संदीप यादव, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर से 10 जुलाई को निकलने वाली प्रथम सवारी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही रामघाट पर जहां पालकी का पूजन होता है, उस क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। दौरे में डीआईजी अनिल कुशवाह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, उज्जैन नगर पालिक निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर व श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक और एडीएम अनुकूल जैन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


यह दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संभागायुक्त एवं आईजी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम महाकाल लोक से शंख द्वार से होते हुए महाकाल मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के अवलोकन के बाद मंदिर के मुख्य द्वार से ई-रिक्शा से पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण किया। इसके बाद महाकाल लोक के कॉरिडोर में स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर मन्दिर परिसर एवं मन्दिर के बाहर विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों का निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने गुदरी, हरसिद्धि की पाल, रामघाट, गोपाल मन्दिर सहित समस्त सवारी मार्ग में व्यवस्थित बेरिकेटिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सवारी 10 जुलाई को, शाही सवारी 11 सितंबर को
श्रावण एवं भादौ मास में निकलने वाली भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी के क्रम में प्रथम सवारी 10 जुलाई को निकाली जाएगी। द्वितीय सवारी 17 जुलाई को, तृतीय सवारी 24 जुलाई को, चतुर्थ सवारी 31 जुलाई को, 7 अगस्त को पांचवीं सवारी और 14 अगस्त को छटी सवारी को निकाली जाएगी। सातवीं सवारी एवं नागपंचमी पर्व सोमवार 21 अगस्त को, आठवी सवारी 28 अगस्त, नौवी सवारी 4 सितंबर और प्रमुख व शाही सवारी सोमवार 11 सितंबर को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed