फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Incendiary Adornment Of Mahakal, Surya Made, Mahakaleshwar Photo Today

Ujjain Mahakal: महाकाल का भस्मारती शृंगार; अंजीर-चेरी और काजू से बनाया सूर्य, मखाने-नारियल गोले की चढ़ाई माला

Sun, 25 Feb 2024 08:29 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 08:29 AM IST
सार

Ujjain Mahakal Photo Today : आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल का शृंगार अंजीर, चेरी और काजू से सूर्य बनाकर किया गया। वहीं मखाने और खोपरे के गोले की माला भी चढ़ाई गई। 

विज्ञापन
Ujjain News: Incendiary Adornment Of Mahakal, Surya Made, Mahakaleshwar Photo Today
बाबा महाकाल का भस्म आरती शृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन कॄष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुले। पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से किया। इसके बाद पूजन अर्चन किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट और रुद्राक्ष की माला धारण करवाई गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल का शृंगार अंजीर, चेरी और काजू से सूर्य बनाकर किया गया। वहीं मखाने और खोपरे के गोले की माला भी चढ़ाई गई। इस शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ ही सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित कर फल और मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed