{"_id":"67147ef78c6ec2898305e454","slug":"ujjain-mahakal-in-charge-of-darshan-system-removed-after-controversial-entry-of-mp-in-sanctum-sanctorum-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: गर्भगृह में सांसद की विवादित एंट्री, दर्शन व्यवस्था के प्रभारी पर गिरी गाज, तीन को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: गर्भगृह में सांसद की विवादित एंट्री, दर्शन व्यवस्था के प्रभारी पर गिरी गाज, तीन को नोटिस जारी
Sun, 20 Oct 2024 09:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:24 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे के मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर उठे विवाद के बाद एक अधिकारी को हटा दिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे समेत चार लोग बाबा महाकाल के गर्भगृह में।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे को गर्भगृह में प्रवेश के विवाद में मंदिर समिति की ओर से कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के चलते एक अधिकारी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन ने शनिवार को जानकारी दी कि दर्शन व्यवस्था के प्रभारी विनोद चौकसे को इस लापरवाही के लिए उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही तीन सुरक्षाकर्मियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ये है मामला
दरअसल महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे को गुरुवार शाम महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी। इस घटना के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया। इसे लेकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा शुरू कर दिया।
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि जहां एक आम श्रद्धालु को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, वहीं वीआईपी लोगों को गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति मिल रही है, जबकि इस पर प्रतिबंध है।
इस पर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन के जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि किसी को भी गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह प्रवेश अनधिकृत था और मैंने मंदिर के प्रशासक को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।
