फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Death of a devotee who came to see Baba Mahakal, doctors feared heart attack

Ujjain Mahakal: उदयपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत, डॉक्टरो ने हार्ट अटैक की आशंका जताई

Thu, 29 Jun 2023 08:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 08:45 AM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने आये एक श्रद्धालु की मौत हो गई। डॉक्टर ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Death of a devotee who came to see Baba Mahakal, doctors feared heart attack
बाबा महाकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल के दर्शन करने आये श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि उदयपुर के नांदेशमा में रहने वाला बाबूलाल पिता रतनलाल गुर्जर (50) चार दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने आया था। देर शाम वह दर्शन की कतार में दोस्तों से बिछड़ गया था। उसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। मंदिर कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। तभी साथ आये दोस्त अशोक का मोबाइल पर कॉल आया। मंदिर कर्मचारियों ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया है। अशोक जिला अस्पताल पहुंचा, जहां कुछ देर बाद बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया गया। टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद साथ आये दोस्त शव उदयपुर लेकर गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed