फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: Baba decorated with Tripund, dry fruits and silver Bilva Patra

Mahakal Bhasma Aarti: त्रिपुंड, ड्रायफ्रूट और चांदी के बिल्व पत्र से सजे बाबा, मंदिर में गूंजा जयश्री महाकाल

Mon, 20 May 2024 07:30 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 07:30 AM IST
सार

द्वादशी तिथि सोमवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का ड्रायफ्रूट से सजाया गया। इसमें बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड चांदी व बिल्व पत्र अर्पित किया गया।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: Baba decorated with Tripund, dry fruits and silver Bilva Patra
महाकाल के आज के भस्म आरती दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैसाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खोले गए। पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 
विज्ञापन


कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट रुद्राक्ष व मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि द्वादशी तिथि सोमवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का ड्रायफ्रूट से सजाया गया। इसमें बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड चांदी व बिल्व पत्र अर्पित किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


धर्मस्व संचालनालय के डायरेक्टर ने किए महाकाल दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में अपने उज्जैन प्रवास के दौरान रमेश कुमार, डायरेक्टर, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन सहायक पुजारी व पुरोहित शैलेन्द्र शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। कुमार द्वारा मंदिर की दर्शन व्यवस्था व चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक मृणाल मीना द्वारा रमेश कुमार का स्वागत व सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed