{"_id":"68197bcd86df3a2d1508300a","slug":"ujjain-mahakal-baba-mahakal-applied-tripund-on-his-forehead-and-applied-ashes-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर रमाई भस्म, आकर्षक स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर रमाई भस्म, आकर्षक स्वरूप में नजर आए बाबा महाकाल
Tue, 06 May 2025 08:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 May 2025 08:32 AM IST
सार
आरती से पूर्व बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन और अभिषेक किया गया। इसके बाद विशेष शृंगार कर भगवान को चांदी का मुकुट और मोगरे की माला पहनाई गई। इस अवसर पर बाबा महाकाल को मस्तक पर चंद्रमा और त्रिपुंड से सजाया गया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मंगलवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मंगलवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
ये भी पढ़ें- Love Jihad: प्रदेश के सभी लव जिहाद मामलों में SIT करेगी जांच, महिला आयोग की टीम आज क्लब 90 का करेगी निरीक्षण
विज्ञापन
कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मोगरे की माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल को मस्तक पर चंद्रमा और त्रिपुंड से सजाया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।
ये भी पढ़ें- एमपी में आज भोपाल, इंदौर समेत 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेंगे ओले
अधिकारियों द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का किया गया निरीक्षण
श्री महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्था के संबंध में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह व प्रशासक प्रथम कौशिक द्वारा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहरी एवं आंतरिक क्षेत्र का निरीक्षण देर रात निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। साथ ही कन्ट्रोल रूम से मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।