{"_id":"65f0400ec1d66c69ad0e491f","slug":"ujjain-mahakal-actor-govinda-visited-baba-mahakal-whispered-his-wishes-in-nandi-s-ears-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: अभिनेता गोविंदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: अभिनेता गोविंदा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना
Tue, 12 Mar 2024 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 05:14 PM IST
सार
अभिनेता गोविंद मंगलवार को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल का महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया और उसके बाद चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
गोविंदा ने महाकाल के दर्शन किए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा मंगलवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन और अभिषेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि अभिनेता गोविंद मंगलवार को बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल का महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया और उसके बाद चांदी द्वार पर माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
पंडित यश गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद अभिनेता गोविंदा नंदी हॉल में पहुंचे जहां उन्होंने नंदी जी के कानों मे अपनी मनोकामना कहीं। इस दौरान गोविंदा को अपने बीच देखकर कई श्रद्धालु मंदिर परिसर मे उनसे मिलने पहुंचे जिनके साथ गोविंदा ने सेल्फी खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए।