{"_id":"67f4880471a4f5abf702ca56","slug":"ujjain-mahakaal-on-kamada-ekadashi-mahakaal-was-anointed-with-milk-curd-ghee-and-fruit-juice-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakaal: कामदा एकादशी पर खुले बाबा महाकाल के त्रिनेत्र, दूध, दही, घी और फलों के रस से हुआ अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakaal: कामदा एकादशी पर खुले बाबा महाकाल के त्रिनेत्र, दूध, दही, घी और फलों के रस से हुआ अभिषेक
Tue, 08 Apr 2025 07:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:51 AM IST
सार
शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी तिथि पर बाबा के मस्तक पर चंदन के त्रिपुंड से शृंगारित करते हुए गुलाब के फूलों की माला भी धारण करवाई गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने आज बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज मंगलवार को शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी तिथि पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुले। पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजनकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बना पंचामृत अर्पित किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष और नोट की माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल जिले में नलकूप खनन पर 30 जून तक प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज भस्मआरती में मंगलवार के संयोग पर बाबा महाकाल का त्रिनेत्र और मुंडमाला से शृंगार किया गया और भोग लगाया गया। जिसमें बाबा के मस्तक पर चंदन के त्रिपुंड से शृंगारित करते हुए गुलाब के फूलों की माला भी धारण करवाई गई। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती की गई और भोग भी लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे।
ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल जिले में नलकूप खनन पर 30 जून तक प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
एक लाख एक सौ नगद राशि भेंट की
श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर देवरिया से भस्मार्ती हेतु पधारे नंदलाल जायसवाल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं से प्रसन्न होकर भस्मार्ती प्रभारी आशीष शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को रुपये 1 लाख 1 सौ नगद राशि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति को दान स्वरूप भेट की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर मंदिर के आशीष दुबे द्वारा सम्मान किया गया।
