{"_id":"64df77b8dd5bdf57560ffb87","slug":"ujjain-lokayuktas-team-took-action-case-registered-against-cmho-anasuya-gawli-and-icc-advisor-lalsingh-parmar-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई, CMHO अनूसुइया गवली और ICC सलाहकार लालसिंह परमार पर प्रकरण दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई, CMHO अनूसुइया गवली और ICC सलाहकार लालसिंह परमार पर प्रकरण दर्ज
Fri, 18 Aug 2023 07:47 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:47 PM IST
सार
उज्जैन की लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शाजापुर की तत्कालीन CMHO अनसूया गवली और ICC सलाहकार लालसिंह परमार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, उज्जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन की लोकायुक्त टीम ने शाजापुर की तत्कालीन सीएमएचओ अनूसुइया गवली और आईसीसी सलाहकार लालसिंह परमार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
बता दें, कि उज्जैन के लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने तत्कालीन सीएमएचओ शाजापुर अनूसुइया गवली सिन्हा एवं आईईसी सलाहकार शाजापुर लाल सिंह परमार के विरुद्ध किया अपराध दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ललित किशोर शर्मा सीएमएचओ कार्यालय उज्जैन के द्वारा लोकायुक्त मुख्यालय में शिकायत की गई थी। बताया था कि लालसिंह परमार को जो कि 2011 में बर्खास्त हो चुका था, उसने 2016 में तत्कालीन सीएमएचओ शाजापुर अनूसुइया गवली सिन्हा ने षड्यंत्रपूर्वक नियम विरुद्ध अवैधानिक रूप से पुनः आईईसी सलाहकार के पद पर नियुक्ति कर दी थी।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन पर निरीक्षक दीपक शेजवार के द्वारा शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान पाया कि लालसिंह परमार ने 2016 में तत्कालीन सीएमएचओ शाहजहांपुर अनूसुइया गवली सिन्हा से सांठगांठ कर वैधानिक नियुक्ति प्राप्त कर ली थी। शिकायत की जांच के उपरांत तत्कालीन सीएमएचओ शाजापुर अनूसुइया गवली सिन्हा (वर्तमान सेवानिवृत्त) और लालसिंह परमार आईईसी सलाहकार( एनएचएम) शाजापुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/23 धारा 13(1)डी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं 420, 468, 471, 120 (बी) भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
